भीषण टक्कर ; टेंपो ट्रैवलर और दूध वाली गाड़ी की आमने सामने हुए भिड़ंत, मंदिर से लौट रहे 9 श्रद्धालुओं की मौत
नई दिल्ली : कर्नाटक के हासन जिले में भीषण सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। सभी लोग मंदिरों से लौट रहे थे। कर्नाटक के अर्सीकेरे तालुका के गांधीनगर के पास टेंपो यात्री वाहन और केएमएफ दूध वाहन की आमने-सामने टक्कर हो गई। पुलिस ने बताया कि भीषण सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई।
मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।
पुलिस के मुताबिक, यह हादसा गांधीनगर के पास अरसिकेरे तालुका में हुआ। टेंपो ट्रैवलर और केएमएफ की दूध की गाड़ी की रफ्तार तेज बताई जा रही थी। दोनों गाड़ियां आमने-सामने से टकरा गईं। इस हादसे में नौ लोगों की मौत हो चुकी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जांच में सामने आया है कि टेंपो ट्रैवलर में सवार लोग धर्मस्थल, सुब्रमण्यम और हसनम्बा मंदिरों के दर्शन करके अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में यह हादसा हो गया। पुलिस ने पीड़ितों के परिजनों को मामले की जानकारी दे दी है।








