भोगपुर में सरेबाजार युवक को तेजधार हथियारों से काटा, मौत, मंजर देख भागे लोग…पढ़ें पूरी खबर
भोगपुर: महानगर के अंतर्गत आते भोगपुर में एक युवक की बीती देर शाम सरेबाजार तेजधार हथियारों से हत्या कर दी। सरेबाजार हुई हत्याकांड को देखकर लोगों में दहशत फैल गई। वहीं सुचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए भोगपुर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुएअ जालंधर के सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया गया था। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्यारों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। वहीं मृतक की पहचान मनजीत सिंह उर्फ जीता पुत्र बिशाखा सिंह निवासी निवासी वार्ड नं. 11 भोगपुर का नजदीकी गांव कालूबाहर थाना बुलोवाल के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार देर शाम मनजीत सिंह उर्फ जीता पर देर शाम उसी के गांव के नौजवानों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने घायल मनजीत को भोगपुर स्थित जौहल अस्पताल में भर्ती करवा दिया, जहां उकी गंभीर हालत को देखते हुए जालंधऱ के सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच में पुलिस ने एक गांव के ही एक युवक सूरज राणा पुत्र सतपाल राणा और उसके साथियों पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापामारी कर रही है।







