Tag: भीषण सड़क हादसा

  • भीषण सड़क हादसा, बोलेरो और डंपर की भिड़ंत में 5 लोगों की दर्दनाक मौत

    भीषण सड़क हादसा, बोलेरो और डंपर की भिड़ंत में 5 लोगों की दर्दनाक मौत

     

     

    मुरैना : मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में बोलेरो और डंपर की टक्कर में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। इस घटना में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना देर रात की है।

    सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे, जहां मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है और जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक, नूराबाद थाना इलाके के नेशनल हाईवे 44 पर बीती रात यह भीषण सड़क हादसा देखने को मिला है। बताया जा रहा है कि बोलेरो गाड़ी से कुछ लोग ग्वालियर से लौट रहे थे। वही पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और इस घटना में मौके पर दो लोगों की मौत हो गई।

    मौके पर पहुंची पुलिस ने इस घटना में गंभीर रूप से घायल 6 लोगों को अस्पताल पहुंचाया। लेकिन इलाज से पहले ही तीन लोगों ने दम तोड़ दिया। इस घटना में कुल 5 लोगों की मौत हो चुकी है वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिनका इलाज ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है यह सभी मृतक और घायल व्यक्ति नूराबाद थाना इलाके के बित्तोली गांव के रहने बाले हैं और बीती रात ग्वालियर से वापस अपने घर आ रहे थे। फिलहाल पुलिस ने मृतकों के शवों को नूराबाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और जांच जारी है।

  • भीषण सड़क हादसा,बस और ट्रेलर की हुई भयंकर टक्कर , 6 लोगों की मौत- 15 घायल…

    भीषण सड़क हादसा,बस और ट्रेलर की हुई भयंकर टक्कर , 6 लोगों की मौत- 15 घायल…

    वडोदरा : गुजरात के वडोदरा के कपूराई ब्रिज राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज एक लग्जरी बस और ट्रेलर के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसें का बाद चारों तरफ चीख पुकार शुरू हो गई। प्रथम जानकारी के अनुसार इस हादसे में कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई और 15 गंभीर रूप से घायल हो गए।

    जानकारी के मुताबिक बस अहमदाबाद से सूरत जा रही थी। इस दौरान यह बड़ा हादसा हो गया। फिलहाल नगर यातायात पुलिस और दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंच गई है। घायलों को इलाज के लिए एसएसजी अस्पताल ले जाया गया है।

  • भीषण सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आने से 6 कांवड़ियों की मौत

    You are currently viewing अलीगढ़-आगरा हाइवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आने से 6 कांवड़ियों की मौत

    A horrific road accident on Aligarh-Agra highway, 6 kanwariyas died after being hit by a truck

    अलीगढ़-आगरा हाइवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आने से 6 कांवड़ियों की मौत

     

    उत्तर प्रदेशः आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर सादाबाद के पास शुक्रवार देर रात उस समय बड़ा हादसा हुआ जब एक ट्रक की चपेट में आने से 6 कांवड़ियों की मौत हो गई है और करीब 7-8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि यह कांवडिये हरिद्वार से गंगाजल लेकर जा रहे थे कि रास्ते में एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें रौंद डाला। टक्कर इतनी भीषण थी कि इस हादसे में पांच कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो को गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान एक और की मौत हो गई। वहीं, हाथरस डीएम रमेश रंजन ने मृतकों के परिजनों को एक-एक लाख रुपये मदद देने की घोषणा की ।

    घटना संबंधी जानकारी देते हुए एक कांवड़िये ने बताया कि वो ढाबे पर खाना खा रहे थे। तभी एक ट्रक चालक ने लोगों पर ट्रक चढ़ा दिया। ये कांवड़िये ग्वालियर जा रहे थे। ग्वालियर के कांवड़ियों का जत्था हरिद्वार से गंगाजल लेकर जा रहा था। सादाबाद से चार किलोमीटर पहले बढ़ार चौराहे के पास पीछे से आ रहे अनयिंत्रित ट्रक कांवड़ियों को रौंदते हुए चला गया। आगरा जोन के एडीजी राजीव कृष्ण ने बताया कि घटना के बाद ड्राइवर डंपर लेकर मौके से फरार हो गया। 42 लोगों का जत्था एक साथ गंगाजल लेकर जा रहा था।

    उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 6 कांवड़ियों की मौत पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने दिवंगतों की आत्मा की शांति की कामना करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायल का बेहतर इलाज कराने के निर्देश दिए हैं। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी घटना पर दुख जताया है।