Tag: भारी बारिश के कारण पेड़ गिरने से माता चिंतपूर्णी मार्ग बंद

  • भारी बारिश के कारण पेड़ गिरने से माता चिंतपूर्णी मार्ग बंद, लगा लंबा जाम

    You are currently viewing भारी बारिश के कारण पेड़ गिरने से माता चिंतपूर्णी मार्ग बंद, लगा लंबा जाम

    Due to heavy rain, Mata Chintapurni road was closed due to falling trees, there was a long traffic jam

    भारी बारिश के कारण पेड़ गिरने से माता चिंतपूर्णी मार्ग बंद, लगा लंबा जाम

     गगरेटः पिछले दो दिन से हिमाचल में लगातार हो रही बारिश के बीच बड़ी खबर सामने आई है। जहां होशियारपुर-चिंतपूर्णी मार्ग पर स्थित गगरेट के पास पहाड़ी खिसकने से एक पेड़ सड़क के बीचों-बीच गिर गया, जिसके कारण नेशनल हाईवे बंद हो गया और वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। गनीमत रही कि इस हादसे में कार स्वार यात्री कार से उतर कर अपनी जान बचाने में सफल रहे। हालांकि इस दौरान लोगों ने खुद ही अपने स्तर पर सड़क को साफ करने की कोशिशें शुरू कर दीं।

    मिली जानकारी के अनुसार बारिश के कारण भूस्खलन होने से एक बड़ा पेड़ सड़क के बीच में गिर गया, जिसके कारण मुख्य मार्ग बंद हो गया और आज मंगलवार होने के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने माथा टेका। माता चिंतपूर्णी जी के दर्शन स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी संख्या के कारण सड़क के दोनों ओर भीषण जाम लग गया। खबर लिखे जाने तक लोगों ने अपने स्तर पर पेड़ को सड़क मार्ग से हटाना काम काम शरू कर दिया है।

    गौरतलब है कि हिमाचल में लगातार हो रही बारिश के कारण  कई हिस्सों में काफी नुकसान हुआ और आम लोगों से भी अपील है कि अगर वे घर से बाहर हिमाचल में घूमने जा रहे हैं तो ऐसे जाने से बचें और सरकार व प्रशासन का सहयोग करें।