BJP leader shot dead, Sarabjit Singh Kaka Brar was undergoing treatment in Ludhiana hospital
भाजपा नेता की गोली लगने से मौत, सरबजीत सिंह काका बराड़ लुधियाना के अस्पताल में थे उपचारधीन
मुक्तसरः मुक्तसर के गांव लक्खेवाली में उस समय बड़ी वारदात सामने आई, जब भाजपा नेता सरबजीत सिंह काका बराड़ लक्खेवाली की गोली लगने से मौत हो गई। बता दें कि सरबजीत सिंह लक्खेवाली लुधियाना के अस्पताल में उपचाराधीन थे। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत होने की बात सामने आ रही है। हालांकि पुलिस जांच में अब तक उन्हें गोली लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, जिला परिषद के सदस्य रह चुके सरबजीत सिंह काका बराड़ लक्खेवाली 4 महिने पहले ही कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। पुलिस जांच में फिलहाल अब तक यह साफ नहीं हो सका है कि गोली कैसे लगी या किसने मारी। हालांकि, पीड़ित परिवार आज पुलिस को अपने बयान दर्ज करवा सकता है। क्योंकि इससे पहले किसी पारिवारिक सदस्य द्वारा बयान नहीं दिए गए थे।
बताया जा रहा है कि परिवार में किसी प्रकार का विवाद चल रहा था। इसी विवाद के कारण गोली चली बताई जा रही है। हालांकि गोली चलने की घटना हादसा है या फिर किसी द्वारा मारी गई है। इन सभी सवालों का खुलासा पारिवारिक सदस्यों द्वारा पुलिस को बयान दर्ज कराने के बाद हो सकेगा।







