Tag: ब्रेकिंग न्यूजः मोहाली पुलिस का अमृतपाल के समर्थकों पर एक्शन

  • ब्रेकिंग न्यूजः मोहाली पुलिस का अमृतपाल के समर्थकों पर एक्शन, एयरपोर्ट रोड से टेंट उखाड़ ट्रैफिक करवाया शुरू

    You are currently viewing ब्रेकिंग न्यूजः मोहाली पुलिस का अमृतपाल के समर्थकों पर एक्शन, एयरपोर्ट रोड से टेंट उखाड़ ट्रैफिक करवाया शुरू

    Breaking News: Mohali Police’s action on Amritpal’s supporters, uprooting of tents from Airport Road, traffic started

    ब्रेकिंग न्यूजः मोहाली पुलिस का अमृतपाल के समर्थकों पर एक्शन, एयरपोर्ट रोड से टेंट उखाड़ ट्रैफिक करवाया शुरू

     

    चंडीगढ़ः मंगलवार को मोहाली के एयरपोर्ट रोड पर पिछले 60 घंटे से आपरेशन अमृतपाल का विरोध कर रहे उसके समर्थकों पर मंगलवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदर्शनकारियों द्वारा लगाए गए टेंटों को उखाड़ दिया है और रोड को खाली करवा दिया है। पुलिस कार्रवाई का विरोध करने वाले प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने के लिए बसें भी बुला ली गई हैं। प्रदर्शनकारियों को उठा कर बसों में डाला जा रहा है और पुलिस द्वारा कुछ लोगों को ‘डिटेन’ भी किया जा सकता है।

    मिली जानकारी के अनुसार मोहाली जिले में प्रदर्शनकारियों ने पब्लिक पैसेज ब्लॉक की हुई थी। युवा हाथों में गंडासियां, तलवारें, रॉड, डंडे लेकर डटे हुए हैं। वहीं पंजाब पुलिस अब हरकत में आ गई है। प्रदर्शन स्थल पर डीएसपी (सिटी-2) एसएच बल, डीएसपी (साइबर क्राइम) सुखनाज सिंह ने प्रदर्शनकारियों को अपने स्तर पर समझाने की काफी कोशिश की। इससे पहले प्रदर्शनकारियों से यह अहम रोड खाली करवाने की सभी कोशिशें फिलहाल फेल रही थी। प्रदर्शनकारियों के साथ मोहाली जिला प्रशासन के अफसरों और पुलिस अधिकारियों की मीटिंग्स भी हो चुकी हैं। बीते 18 मार्च से हथियारबंद प्रदर्शनकारी यहां जुटने शुरू हो गए थे। जिसके बाद आज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए टेंटों को उखाड़ दिया।

    बता दें कि प्रदर्शनकारियों ने यहां एयरपोर्ट पर गुरुद्वारे के पास टेंट लगा दिया था और अतिक्रमण को और मजबूत करने का प्रयास किया गया था। गुरुद्वारा सिंह शहीदां, सोहाना के आसपास रहने वाले लोगों के लिए यहां से गुजरना भी मुश्किल हो रहा था। उन्हें कई किलोमीटर का रास्ता कवर कर अपने घरों तक जाना पड़ रहा था।