Tag: बाईक सवार महिला को धक्का मार गिराया

  • जालंधर में बेखौफ लुटेरों का कारनामा, बाईक सवार महिला को धक्का मार गिराया, कानों से बालियां लूट हुए फरार, महिला का पैर व बाजू टूटी

    You are currently viewing जालंधर में बेखौफ लुटेरों का कारनामा, बाईक सवार महिला को धक्का मार गिराया, कानों से बालियां लूट हुए फरार, महिला का पैर व बाजू टूटी

    Fearless robbers act in Jalandhar, woman riding a bike was pushed down, earrings looted from her ears, absconding, woman’s leg and arm broken

    जालंधर में बेखौफ लुटेरों का कारनामा, बाईक सवार महिला को धक्का मार गिराया, कानों से बालियां लूट हुए फरार, महिला का पैर व बाजू टूटी

    •  जालंधरः महानगर में पुलिस की ढिलमुल कार्यप्रणाली के चलते अपराधियों के हौंसले बुलंद हो गए हैं। आए दिन शहर में लूटपाट और छीना झपटी की वारदातों को अंजाम देकर आराम से फरार हो रहे हैं। ऐसा ही एक मामला वीरवार को महानगर में उस वक्त सामने आया, जब एक बाईक सवार दंपति को लुटेरों ने धक्का देकर गिराया और महिला के कान से बालियां लूट फरार हो गए । वहीं बाईक से गिरने के बाद महिला की एक बाजू और पैर की हड्डी टूट गई है। जिस गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही है।

    वारदात की जानकारी देते महिला के पति तरसेम ने बताया कि वह पत्नी राजविंदर कौर के ढंडे ढेसियां गांव से अपने पिता को फगवाड़ा में दवाई दिलाने के लिए पत्नी के साथ गए थे। वापस जाते समय गोरायां में लुटेरे उनके पीछे लग गए। तरसेम ने बताया कि जैसे ही उसे लगा कि लुटेरे पीछे लगे हैं तो उन्होंने अपनी बाइक की स्पीड बढ़ा ली, लेकिन रास्ते में लुटेरों ने चलती बाइक से पीछे उनके पिता को पकड़ कर बैठी पत्नी राजविंदर को धक्का मार दिया। इससे राजविंदर सड़क पर गिर गई और उसकी बैलेंस बिगड़ गया।

    तरसेम सिंह ने बताया कि लुटेरे उसकी पत्नी के कानों से जहां बालियां लूट कर ले गए, वहीं पर हाथ में पकड़ा एक लिफाफा भी ले गए। इसमें कुछ जरूरी दस्तावेज थे। उन्होंने बताया कि अभी महीना पहले ही गोरायां में अपनी पत्नी के लिए 60 हजार में सोने की बालियां बनाई थीं। उन्होंने कहा कि लूट की सूचना गांव के सरपंच को दी थी। उन्होंने आगे पुलिस को बताया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच की। तरसेम सिंह ने बताया कि लुटेरे 2 थे और मोटर साइकिल पर सवार थे। उनके साथ लूट ढंडे ढेसियां में ही सड़क पर हुई है।