Tag: बरामद हुआ बच्चा..

  • 8 महीने के बच्चे को चोरी कर बेचने वाली 6 महिलाएं गिरफ्तार, बरामद हुआ बच्चा..

    8 महीने के बच्चे को चोरी कर बेचने वाली 6 महिलाएं गिरफ्तार, बरामद हुआ बच्चा..

     8 महीने के बच्चे को चोरी कर बेचने वाली 6 महिलाएं गिरफ्तार, बरामद हुआ बच्चा..

     

    वारदात में शामिल महिलाओं में दो आशा वर्कर

    ढाई लाख रुपए में एक व्यक्ति को बच्चा बेचने का सौदा हुआ था तय 

    हरिद्वार में ज्वालापुर क्षेत्र से चोरी हुआ 8 महीने का बच्चा पुलिस ने बरामद कर लिया है. बच्चा चोरी की वारदात में शामिल सात आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों में 6 महिलाएं हैं. एसएसपी ऑफिस में डीआईजी गढ़वाल केएस नगन्याल ने प्रेस कांफ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा किया. बच्चा चोरी की इस वारदात में शामिल महिलाओं में दो आशा वर्कर हैं, जिन्होंने ढाई लाख रुपए में एक व्यक्ति को बच्चा बेचने का सौदा तय किया था. शनिवार को मौका पाकर पड़ोस की ही एक महिला सुषमा ने सोते हुए बच्चे को घर से चुरा लिया और दूसरे सहयोगियों की मदद से कांगड़ी में रहने वाले अमित को बेच दिया.