Tag: बड़ी वारदात:जानें किस जगह पेट्रोल पंप कर्मचारियों से लुटेरों ने लूटे 25 लाख रुपए

  • बड़ी वारदात:जानें किस जगह पेट्रोल पंप कर्मचारियों से लुटेरों ने लूटे 25 लाख रुपए

     बड़ी वारदात:जानें किस जगह पेट्रोल पंप कर्मचारियों से लुटेरों ने लूटे 25 लाख रुपए

    लुधियाना – महानगर लुधियाना से बड़ी खबर सामने आई है। यहां अज्ञात लुटेरे पेट्रोल पंप के कर्मचारियों से 25 लाख रुपए लूटकर ले गए हैं। वारदात ढोलेवाल के पास एक पेट्रोप पंप कर्मचारी से घटित हुई। पेट्रोल पंप के दो कर्मचारी ढोलेवाल में स्थित एसबीआई बैंक में पैसे जमा करवाने के लिए जा रहे थे। बैंक के बाहर बाइक सवार दो लुटेरे आए और पैसे वाला बैग छीन कर फरार हो गए।

    बताया जाता है कि बैग में 25 लाख रुपए थे। वारदात का शिकार हुए दोनों कर्मचारी लुधियाना के चंडीगढ़ रोड पर स्थित आहूजा फिलिंग स्टेशन (पेट्रोल पंप) के कर्मचारी थे। मैनेजर प्रदीप कुमार अपने साथी मलकीत सिंह के साथ रोजाना की तरह पैसा जमा करवाने के लिए अपनी स्विफ्ट कार में सवार होकर आए थे। इस दौरान जब वह बैंक के बाहर पैसे वाला बैग कार से निकालने लगे तो बाइक पर आए दोनों लुटेरों ने बैग लूट लिया और फरार हो गए।