Tag: बड़ी खबरः अमृतपाल के चाचा पर मेहतपुर के सरंपच ने दर्ज करवाया केस

  • बड़ी खबरः अमृतपाल के चाचा पर मेहतपुर के सरंपच ने दर्ज करवाया केस, हथियारों के दम पर ली थी पनाह

    You are currently viewing बड़ी खबरः अमृतपाल के चाचा पर मेहतपुर के सरंपच ने दर्ज करवाया केस, हथियारों के दम पर ली थी पनाह

    बड़ी खबरः अमृतपाल के चाचा पर मेहतपुर के सरंपच ने दर्ज करवाया केस, हथियारों के दम पर ली थी पनाह

     

    जालंधरः वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल के चाचा हरजीत के खिलाफ मेहतपुर के सरपंच द्वारा केस दर्ज करवाया गया है। गांव मेहतपुर के सरपंच ने ने अमृतपाल के चाचा के खिलाफ हथियार के दम पर पनाह लेने का आरोप लगाया है। पुलिस ने सरंपच की शिकायत के बाद हरजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

    मिली जानकारी के अनुसार अमृतपाल सिंह का चाचा हरजीत सिंह जालंधर के गांव उधोवाल के सरपंच के घर जाकर छिप गया। यहां उसने पूरे परिवार को अपनी पिस्टल के बल पर बंधक बनाया और एक कमरे में बंद कर दिया। तकरीबन 30 घंटे तक वह उस घर में रहा। जब तक सरपंच के घर पर रहा, टीवी पर पुलिस की कार्रवाई देखता रहा। वह घर से भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस के कड़े पहरे के बीच यह संभव नहीं हो पाया। अंत में हरजीत सिंह ने सरेंडर करने का फैसला किया।

    बता दें कि अमृतपाल के चाचा ने मेहतपुर के सरपंच के परिवार को 29 घंटे तक बंदूक के बल पर बंधक बनाए रखा था , जहां वह पूरे मामले की टी.वी. पर मॉनिटरिंग कर रहा था। सरपंच के घर से चाचा भागने की फिराक में था। हालांकि रविवार देर रात उसने ड्राइवर सहित आत्मसमर्पण कर दिया था। वहीं सरपंच के बयानों के आधार पर पुलिस ने चाचा हरजीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बता दें कि चाचा हरजीत पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लगाया गया है, जिसे अमृतसर एयरपोर्ट के जरिए असम की डिब्रुगढ़ जेल भेजा गया है।