Tag: फ्लाइट में पैसेंजर ने किया हंगामा

  • फ्लाइट में पैसेंजर ने किया हंगामा, क्रू से पहले गाली गलौज फिर की मारपीट कोशिश…

     फ्लाइट में पैसेंजर ने किया हंगामा, क्रू से पहले गाली गलौज फिर की मारपीट कोशिश…

     

    एयर इंडिया की फ्लाइट में एक बार से एक यात्री के हंगामे की खबर सामने आई है, यात्री ने क्रू मेंबर्स के साथ बदतमीजी की और इसके बाद उन पर हमला भी कर दिया.

    Air India : फ्लाइट में पैसेंजर ने किया हंगामा, क्रू को पहले गालियां दीं फिर की मारपीट

    एअर इंडिया (फाइल)
    नई दिल्ली. एयर इंडिया ने रेगुलेटर से शिकायत की है कि उनकी फ्लाइट में एक पैसेंजर ने फ्लाइट में मौजूद क्रू मेंबर से गलत व्यवहार किया है. पैसेंजर ने न सिर्फ क्रू मेंबर्स के साथ गाली-गलौज की बल्कि उसने मार-पीट की कोशिश भी की है. एयर इंडिया के स्पोक्सपर्सन ने इस बात की जानकारी दी है. उन्होंने कहा है कि पैसेंजर को एयरपोर्ट पर लैंड होने के बाद सुरक्षाकर्मियों को सौंप दिया गया था.एयर इंडिया की ओर से जारी की गई जानकारी के अनुसार 29 मई को उनकी फ्लाइट AI882 एक पैसेंजर ने क्रू पर मौजूद लोगों से गलत व्यवहार किया. पैसेंजर ने पहले क्रू मेंबर्स को किसी बात पर आक्रामक होते हुए गाली-गलौज की. इसके बाद उसने क्रू पर शारीरिक हमला भी किया.

    दिल्ली एयरपोर्ट पर उतने के बाद भी पैसेंजर की आक्रमकता शांत नहीं हुई. जिसके बाद उसे सुरक्षा कर्मियों के हवाले कर दिया गया है. एयर इंडिया ने बताया कि उन्होंने इस घटना की जानकारी रेगुलेटर को भी दी है. हालांकि अभी तक यात्री की पहचान से संबंधित कोई जानकारी पुलिस या एयर इंडिया की ओर से नहीं दी गई है.