Jalandhar Gas Leak मामले में Police ने की बड़ी कार्रवाई, फैक्टरी के मालिक Arrested
मिली जानकारी के अनुसार जालंधर में थाना नंबर 3 की पुलिस ने दोमोरिया पुल के पास आइस फैक्टरी में गैस रिसाव हादसे में एक व्यक्ति की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फैक्टरी के मालिक निन्नी कुमार जैन को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस कमिश्नर के आदेश पर जालंधर छावनी के रहने वाले फैक्टरी मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया था, जिसके बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की।
वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने इस मामले में फैक्टरी मालिक के अलावा किसी अन्य आरोपी को नामजद नहीं किया था। थाना नंबर 3 की एएसआई सुमन बाला के बयानों पर निन्नी और अन्य विभाग के अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एएसआई ने अपने बयानों में कहा था कि मोहल्ला उपकार नगर निवासी शीतल सिंह की जैन आइस फैक्टरी के पास संत सिनेमा में गैस रिसाव से मौत हो गई थी। फैक्टरी लगाने की अनुमति देते समय अन्य विभागों पर भी कार्रवाई करने की बात कही।
बता दें कि पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने कहा था कि मालिक निन्नी ने बर्फ की फैक्टरी लगाई थी लेकिन उसे इजाजत देना भी एक साजिश थी। यदि मंजूरी देने से पहले यह देख लिया गया होता कि इससे जनहानि हो सकती है तो यह हादसा नहीं होता। इसका रखरखाव भी ठीक से नहीं किया जा रहा था, जिसके कारण मुख्य आरोपी और अन्य लोग इस साजिश में शामिल पाए गए।







