फिलीपींस में पंजाबी दंपति की गोली मारकर हत्या, गोराया का रहने वाला है दंपति
जालंधर: अपने सुनहरे भविष्य की कामना लिए जहां हर रोज लाखों पंजाबी परिवार विदेशों का रुख कर रहे हैं, वहीं अब विदेशों में पंजाबियों के खिलाफ बड़ रहे अपराधों के कारण पंजाबियों में सहम का माहौल पाया जा रहा है। ऐसा ही एक मामला मनीला के शिरेबो शहर में सामने आया, जहां एक युवक ने पंजाबी दंपति की गोलियां मारकर हत्या कर दी। मृतक दंपति की पहचान सुखविंदर सिंह और उसकी पत्नी किरणदीप कौर निवासी गोराया के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार जालंधर के कस्बा गोराया से संबंधित एक दंपत्ति की फिलीपींस के मनीला में 25 तारिख की रात को अज्ञात हमलावरों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई। मनीला में दंपति की हत्या करने की सी.सी.टी.वी. वीडियो भी सामने आई है। मृतक के भाई लखबीर सिंह ने कहा कि वे कुछ दिन पहले ही विदेश से वापस अपने गांव आया था और उसके 2 दिन बाद उनको खबर मिली की उनके भाई सुखविंदर सिंह और उसकी पत्नी किरणदीप कौर की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई है। हत्या करने की सी.सी.टी.वी भी सामने आई है। इसमें साफ दिखाई दे रहा है कि हमलावर ने भाई को 3 गोलियां मार कर, उसकी पत्नी की 2 गोलियां मारकर हत्या की गई।
मृतक के भाई लखबीर सिंह ने बताया उसका और उसके भाई का फाइनेंस का काम है और जब उसका भाई काम से घर वापस आया तो रुपए लेनदेन को लेकर अज्ञात हमलावरों और उसके भाई में कुछ बात हुई। जिसके बाद हमलावरों ने उन पर गोलियां दाग दी। उनकी किसी के साथ आपसी रंजिश नहीं थी पर अब क्योंकि घटना को ज्यादा समय हो गया है तो सब खराब होने के कारण 20 से 22 दिन देरी से पंजाब में पहुंचेंगे।







