Tag: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद में लाइन में लगकर किया वोट

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में स्वदेशी तकनीक को मिला बढ़ावा,स्वदेशी तकनीक से हुए बड़े-बड़े काम

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में स्वदेशी तकनीक को मिला बढ़ावा,स्वदेशी तकनीक से हुए बड़े-बड़े काम

     

    नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के लिए साल 2024 उपलब्धियों से भरा रहा। इस साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने स्वदेशी तकनीक सहित कई अन्य क्षेत्रों में विलक्षण काम कर पूरी दुनिया तक यह संदेश पहुंचाया कि हम किसी भी क्षेत्र में दुनिया के किसी भी देश से कम नहीं है।

    दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) को सितंबर 2024 में अपनी पहली ड्राइवरलेस मेट्रो ट्रेन मिली है, जो ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत बनाई गई है। यह एक बड़ा कदम है और मेट्रो की तकनीकी उन्नति को दर्शाता है। इस ड्राइवरलेस ट्रेन में अत्याधुनिक स्वचालन और सुरक्षा प्रणालियां हैं, जो मेट्रो के संचालन को अधिक कुशल और सुरक्षित बनाती हैं। इससे मेट्रो सेवाओं का संचालन और भी बेहतर और निर्बाध होगा।

    भारत की पहली वंदे मेट्रो, जो कम दूरी की यात्रा के लिए डिजाइन की गई एक नई शहरी ट्रांसपोर्ट प्रणाली है। सितंबर 2024 में अहमदाबाद में लॉन्च की गई। इस मेट्रो को “नमो भारत रैपिड रेल” नाम दिया गया है और यह अहमदाबाद और भुज के बीच चलेगी। यह परियोजना प्रधानमंत्री मोदी के दृष्टिकोण को दर्शाती है, जिसमें भारत के बुनियादी ढांचे को टिकाऊ और सुलभ बनाना और उसे आधुनिक बनाना शामिल है।

    अक्टूबर 2024 में भारतीय नौसेना ने बहुउद्देश्यीय पोत (एमपीवी) परियोजना के तहत पहला पोत “समर्थक” लॉन्च किया। यह एक महत्वपूर्ण कदम है, जो भारत के स्वदेशी जहाज निर्माण में प्रगति को दर्शाता है। इस कार्यक्रम के जरिए भारत सरकार की आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया पहल को भी बल मिलता है। भारत का पहला वर्टिकल लिफ्ट रेलवे ब्रिज तमिलनाडु के रामेश्वरम में बने नए पम्बन ब्रिज के रूप में सामने आया है। इस पुल का सफल परीक्षण नवंबर 2024 में पूरा हुआ। यह पुल 105 साल पुराने पुराने और जंग खाए पुल की जगह लेगा, जो अब बंद हो चुका है। यह पुल आधुनिक इंजीनियरिंग का एक बेहतरीन उदाहरण है, जो नवाचार और लचीलेपन को दर्शाता है। यह बुनियादी ढांचे के विकास में भारत की प्रगति को दिखाता है और क्षेत्र में पर्यटन और तीर्थयात्रा को बढ़ावा देने में मदद करेगा।

    नवंबर 2024 में प्रधानमंत्री मोदी ने ग्वालियर में 100 टन प्रति दिन (टीपीडी) मवेशियों के गोबर से संपीड़ित बायो-गैस (सीबीजी) संयंत्र का उद्घाटन किया। यह संयंत्र “अपशिष्ट से धन” पहल के तहत स्थापित किया गया है और भारत के सतत विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अत्याधुनिक संयंत्र को एक आत्मनिर्भर, आधुनिक गौशाला में स्थापित किया गया है और यह भारत में अपनी तरह का पहला संयंत्र है। यह संयंत्र मवेशियों के गोबर का उपयोग कर स्वच्छ ऊर्जा का उत्पादन करता है, जो पर्यावरण के लिए फायदेमंद है।

    वहीं, जनवरी 2024 में हिम तेंदुओं पर पहली बार किया गया सर्वेक्षण पूरा हुआ, जिसमें जंगली में 718 हिम तेंदुओं की अनुमानित आबादी का पता चला। यह सफलता चार साल की कड़ी मेहनत के बाद मिली है। यह सर्वेक्षण दुनिया की सबसे रहस्यमयी और लुप्तप्राय बड़ी बिल्लियों में से एक, हिम तेंदुए को समझने और उसकी रक्षा करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

    प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर में अभूतपूर्व विकास हुआ है, जिससे क्षेत्र के दूरदराज के इलाकों में भी बदलाव आ रहे हैं। जनवरी 2024 में, जम्मू और कश्मीर के केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास स्थित दो गांवों में पहली बार बिजली पहुंचाई गई। यह घटना भारत की आज़ादी के 75 वर्षों में हुई और इन गांवों में विद्युत सेवा मिलने से वहां के लोगों की जिंदगी में बड़ा बदलाव आएगा।

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मिले इन खास Gifts की हो रही है नीलामी, आप भी ले सकते है हिस्सा..

     

     

    नई दिल्ली- हर साल की तरह इस साल भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले गिफ्ट्स की नीलामी की जा रही है। इन गिफ्ट्स में पैरालिंपिक पदक विजेताओं की वस्तुएं और अयोध्या के राम मंदिर की प्रतिकृति या रेप्लिका समेत करीब 600 चीजें शामिल हैं।

    प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा, ‘हर साल मैं सार्वजनिक कार्यक्रमों के दौरान मिलने वाले विभिन्न स्मृति चिह्नों की नीलामी करता हूं। नीलामी की आय नमामि गंगे पहल में जाती है। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि इस साल की नीलामी शुरू हो गई है। उन स्मृति चिन्हों के लिए बोली लगाएं जो आपको दिलचस्प लगते हैं।’

    कितनी हो सकती है कीमत
    संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सोमवार को यहां नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट में, प्रधानमंत्री को मिले स्मृति चिह्न का प्रदर्शन करने वाली प्रदर्शनी का अवलोकन किया। बाद में उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि इन उपहारों की नीलामी के लिए आधार मूल्य एक सरकारी समिति तय करती है और कीमतें न्यूनतम 600 रुपये से लेकर अधिकतम 8.26 लाख रुपये तक होती हैं। जिन वस्तुओं का आधार मूल्य सबसे ज्यादा रखा गया है, उनमें पैरालिंपिक कांस्य पदक विजेता नित्या श्री सिवन और सुकांत कदम के बैडमिंटन रैकेट के अलावा रजत पदक विजेता योगेश खातुनिया का ‘डिस्कस’ शामिल है। इनका आधार मूल्य 5.50 लाख रुपये के आसपास तय किया गया है। पैरालंपिक कांस्य पदक विजेता अजीत सिंह और सिमरन शर्मा तथा रजत पदक विजेता निशाद कुमार द्वारा भेंट किए गए जूतों के अलावा रजत पदक विजेता शरद कुमार की हस्ताक्षरित टोपी का आधार मूल्य 2.86 लाख रुपये के आसपास रखा गया है।

    राम मंदिर की एक प्रतिकृति जिसकी कीमत 5.50 लाख रुपये है, मोर की एक मूर्ति जिसकी कीमत 3.30 लाख रुपये है, राम दरबार की एक मूर्ति जिसकी कीमत 2.76 लाख रुपये है और चांदी की वीणा जिसकी कीमत 1.65 लाख रुपये है, उच्च आधार मूल्य वाली अन्य वस्तुओं में शामिल हैं। सबसे कम आधार मूल्य वाले उपहार में सूती अंगवस्त्रम, टोपी और शॉल शामिल हैं, जिनकी कीमत 600 रुपये रखी गई है।

    इस तरह ले सकते है भाग
    https://pmmementos.gov.in/ वेबसाट पर रजिस्टर कर नीलामी में भाग ले सकते हैं। अगर आपके पास पहले ही लॉगिन डिटेल्स मौजूद हैं, तो इनकी मदद से आप पसंदीदा चीजों को कार्ट में जोड़ सकते हैं। वहीं, नए यूजर मोबाइल नंबर, ई-मेल जैसी जानकारी की मदद से साइन अप कर सकते हैं। साथ ही अगर ममेंटोज को राजधानी दिल्ली स्थित जयपुर हाउस में नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट में देख सकते हैं। इन्हें सुबह 11 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक देखा जा सकता है।

  • आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को बड़ा झटका, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की डिग्री मामले में याचिका खारिज

    आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को बड़ा झटका, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की डिग्री मामले में याचिका खारिज

     

    नई दिल्ली : तिहाड़ जेल से बाहर आए आप सांसद संजय सिंह को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने उनकी उस याचिका को खारिज कर दिया है जिसमें उन्होंने गुजरात की एक अदालत द्वारा जारी समन को चुनौती दी थी। यह पीएम मोदी डिग्री से जुड़ा मामला है। सुप्रीम कोर्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिग्री पर सवाल उठाने के मामले में ‘आप’ सांसद संजय सिंह के खिलाफ जारी मानहानि समन पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। संजय सिंह ने गुजरात विश्वविद्यालय द्वारा दायर मानहानि मामले में गुजरात की एक अदालत द्वारा जारी समन को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी।

    दरअसल, गुजरात हाई कोर्ट ने सूचना का अधिकार (RTI) अधिनियम के तहत पीएम मोदी की डिग्रियों के बारे में जानकारी प्रदान करने के मुख्य सूचना आयुक्त के आदेश को रद्द कर दिया था। इसके बाद गुजरात विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार पीयूष पटेल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह के खिलाफ मानहानि का मामला दायर किया था। यह केस पीएम मोदी की डिग्री पर उठाए गए सवालों के बाद किया गया था।

    संजय सिंह की याचिका खारिज करते हुए जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ ने कहा, ‘हम वर्तमान याचिका पर विचार करने के इच्छुक नहीं हैं।’ दरअसल, हाई कोर्ट ने 16 फरवरी को संजय सिंह और अरविंद केजरीवाल की मानहानि मामले में उनके खिलाफ जारी समन को रद्द करने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी थी। संजय सिंह और केजरीवाल ने सत्र अदालत के आदेश को उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी।

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मॉस्को आतंकी हमले की निंदा की, रूस के साथ खड़े रहने का दिया भरोसा

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मॉस्को आतंकी हमले की निंदा की, रूस के साथ खड़े रहने का दिया भरोसा

     

    नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मॉस्को के क्रोकस सिटी हॉल में हुए आतंकी हमले की निंदा की। पीएम मोदी ने रूस के लोगों के साथ एकजुटता व्यक्त की है। इस आतंकवादी हमले में 60 से अधिक लोग मारे गए हैं।

    पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, ”हम मॉस्को में जघन्य आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हैं। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। दुख की इस घड़ी में भारत रूसी संघ की सरकार और लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है।”

    मॉस्को के पास क्रोकस सिटी हॉल में हथियारों से लैस बंदूकधारियों ने शुक्रवार को लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। हमले में कम से कम 60 लोग मारे गए और 100 से अधिक घायल हुए हैं। कथित तौर पर आईएसआईएस ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

    मॉल शहर की सीमा के ठीक बाहर मॉस्को क्षेत्र में पड़ता है। यहां स्थानीय समय के अनुसार, रात 8 बजे के आसपास हमला किया गया। आरटी की रिपोर्ट के अनुसार, हमले के बाद वहां अफरा तफरी मच गई।

    हमलावरों ने संगीत समारोह में आए लोगों को निशाना बनाया और घटनास्थल के वीडियो में चारों ओर शव बिखरे हुए दिखाई दिए। उन्होंने कथित तौर पर इमारत में आग लगाने के लिए हथगोले भी फेंके।

    मीडिया ने रूस की जांच समिति (आईसीआर) के हवाले से कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

    रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़खारोवा ने कहा, “रूसी विदेश मंत्रालय को मॉस्को के क्रोकस सिटी हॉल पर हुई भयानक त्रासदी के बाद दुनिया भर से आम नागरिकों से संवेदना व्यक्त करने वाले फोन आ रहे हैं। वे इस खूनी आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा कर रहे हैं।”

  • जया किशोरी व मैथिली ठाकुर और RJ रौनक को मिला नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड,प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कई युवा हस्तियों को किया सम्मानित

    जया किशोरी व मैथिली ठाकुर और RJ रौनक को मिला नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड,प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कई युवा हस्तियों को किया सम्मानित

     

    नई दिल्ली : राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भारत मंडपम में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड प्रदान किए। नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड प्राप्त करने वालों में कथावाचक जया किशोरी लोकगायिका मैथिली ठाकुर, आरजे रौनक समेत कई युवाओं के नाम शामिल हैं।

    कथावाचक जया किशोरी को बेस्ट क्रिएटर फॉर सोशल चेंज कैटेगरी में सम्मानित किया है। वहीं, लोकगायिका मैथिली ठाकुर को कल्चरल एंबेसेडर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। पीएम मोदी ने इस दौरान ड्रू हिक्स को भी सम्मानित किया। उन्होंने ड्रू हिक्स को सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय रचनाकार पुरस्कार प्रदान किया।

    आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह अवॉर्ड 20 कैटेगरी में दिए हैं। इनमें बेस्ट स्टोरीटेलिंग से लेकर The Disruptor of the year, सेलिब्रेटी क्रिएटर ऑफ द ईयर, ग्रीन चैम्पियन अवॉर्ड, बेस्ट क्रिएटर फॉर सोशल चेंज, मोस्ट इम्पैक्टफुल एग्री क्रिएटर, कल्चरल एंबेसेडर ऑफ द ईयर, इंटरनेशनल क्रिएटर अवॉर्ड, बेस्ट ट्रैवल क्रिएटर, स्वच्छ एंबेसेडर अवॉर्ड, द न्यू इंडिया चैम्पियन अवॉर्ड, टेक क्रिएटर अवॉर्ड, हेरिटेज फैशन आइकॉन अवॉर्ड, मोस्ट क्रिएटिव क्रिएटर (मेल एवं फीमेल), बेस्ट क्रिएटर इन फूड कैटेगरी, बेस्ट क्रिएटर इन एजुकेशन कैटेगरी, बेस्ट क्रिएटर इन गेमिंग कैटेगरी, बेस्ट माइक्रो क्रिएटर, बेस्ट नैनो क्रिएटर, बेस्ट हेल्थ एंड फिटनेस क्रिएटर कैटेगरी है।

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2 हजार से अधिक रेल परियोजनाओं को देश को किया समर्पित,परियोजनाओं के लिए 41 हजार करोड़ रुपए होंगे खर्च

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2 हजार से अधिक रेल परियोजनाओं को देश को किया समर्पित,परियोजनाओं के लिए 41 हजार करोड़ रुपए होंगे खर्च

     

    नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 फरवरी को देश की जनता को एक बड़ी सौगात देते हुए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 41 हजार करोड़ रुपये से अधिक की लगभग 2,000 रेलवे बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन कर राष्ट्र को समर्पित किया। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में 2021 जगहों से करीब 40 लाख लोग जुड़े थे। इसमे 11 जगहों से मुख्यमंत्री समेत अन्य विशिष्ट लोग शामिल थे।

    इससे पहले प्रधानमंत्री ने रेलवे स्टेशनों पर विश्व स्तरीय सुविधाएं प्रदान करने के महत्व पर जोर दिया। इस प्रयास के तहत एक बड़े कदम के रूप में प्रधानमंत्री अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 553 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास का शिलान्यास किया। 27 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में स्थित इन स्टेशनों का 19,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से पुनर्विकास किया जाएगा। ये स्टेशन शहर के दोनों किनारों को एक साथ मिलाते हुए ‘शहर के केंद्र’ के रूप में कार्य करेंगे।

    इन स्टेशनों पर आधुनिक यात्री सुविधाएं उपलब्ध होगी। इनमें छत प्लाजा, सुंदर भूदृश्य, इंटर मॉडल कनेक्टिविटी, बच्चों के खेलने का क्षेत्र, कियोस्क, फूड कोर्ट आदि शामिल हैं। साथ ही, इन्हें पर्यावरण और दिव्यांगों के अनुकूल पुनर्विकसित किया जाएगा। इन स्टेशन भवनों का डिजाइन स्थानीय संस्कृति, विरासत और वास्तुकला से प्रेरित होगा।

    इसके अलावा प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश में गोमती नगर स्टेशन का उद्घाटन किया। लगभग 385 करोड़ रुपये की लागत से इसका पुनर्विकास किया गया है। भविष्य में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इस स्टेशन पर आगमन और प्रस्थान सुविधाओं को अलग कर दिया गया है। यह शहर के दोनों हिस्सों को जोड़ता है।

    इस केंद्रीय वातानुकूलित स्टेशन में आधुनिक यात्री सुविधाएं जैसे कि एयर कॉनकोर्स, कंजेशन फ्री सर्कुलेशन, फूड कोर्ट और ऊपरी व निचले बेसमेंट में पर्याप्त पार्किंग स्थान है। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने 1500 रोड ओवरब्रिज और अंडरपास भी राष्ट्र को समर्पित किया। ये रोड ओवरब्रिज व अंडरपास 24 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में स्थित हैं। लगभग 21,520 करोड़ रुपये की लागत से इन परियोजनाओं का निर्माण किया गया है। इन परियोजनाओं से भीड़ कम होगी, सुरक्षा व कनेक्टिविटी बढ़ेगी और रेल यात्रा की क्षमता व दक्षता में सुधार होगा।

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्कूबा डाइविंग कर समंदर में डूबी द्वारिका नगरी के किए दर्शन; देखें तस्वीरें

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्कूबा डाइविंग कर समंदर में डूबी द्वारिका नगरी के किए दर्शन; देखें तस्वीरें

     

    नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के दौरे पर हैं। यहां उन्होंने पहले बेट द्वारका मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद सबसे लंबा केबल ब्रिज ‘सुदर्शन सेतु’ का उद्घाटन किया। इसके बाद पीएम मोदी ने द्वारका के पंचकुई समुद्र तट पर स्कूबा डाइविंग भी की। इस दौरान उनकी सुरक्षा में भारतीय नौसेना के अधिकारी तैनात रहे।

    Narendra Modi

    द्वारका में एडवेंचर स्पोर्ट्स और टूरिज्म को बढ़ावा देने के मकसद से पीएम मोदी ने स्कूबा डाइविंग की। इस दौरान पीएम मोदी गहरे समुद्र में गए और उस स्थान पर प्रार्थना की, जहां भगवान श्री कृष्ण का जलमग्न द्वारका शहर है। यह प्राचीन शहर भगवान श्री कृष्ण से जुड़ा हुआ है, जो भव्यता और समृद्धि का केंद्र था। यह समुद्र के भीतर एक ऐसा स्थान है, जो अपनी समृद्ध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को संजोए हुए है।

    PMO

    पीएम मोदी ने स्कूबा डाइविंग के जरिए भगवान श्रीकृष्ण से अपने गहरे जुड़ाव को उजागर किया। उन्होंने इसको लेकर कहा कि यह एक दिव्य अनुभव था। पीएम मोदी इसके पहले लक्षद्वीप में भी स्कूबा डाइविंग कर चुके हैं और तब उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं।

    PMO

    गौरतलब है कि स्कूबा डाइविंग में पानी की गहराई में तैरना होता है। इसके लिए ऑक्सीजन सिलेंडर व तैराकी वाले पोशाक और स्विमिंग गॉगल्स की भी जरूरत होती है। इसे सेल्फ कंटेंड अंडरवाटर ब्रीदिंग एपरेसट कहा जाता है।

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने असम को दी 11,600 करोड़ की सौगात, कामाख्या मंदिर कॉरिडोर सहित कई प्रोजेक्ट की रखी आधारशिला

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने असम को दी 11,600 करोड़ की सौगात, कामाख्या मंदिर कॉरिडोर सहित कई प्रोजेक्ट की रखी आधारशिला

     

    नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज असम दौरे पर हैं। यहां पीएम मोदी गुवाहाटी के खानापारा वेटनरी फील्ड में पहुंचे। यहां पीएम ने मां कामाख्या मंदिर कॉरिडोर समेत असम में 11 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया। इसे महाकाल और काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तरह 498 करोड़ रुपए खर्च कर डेवलप किया जाएगा। प्रधानमंत्री ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा- अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा के भव्य आयोजन के बाद मैं अब यहां मां कामाख्या के द्वार पर आया हूं। आज मुझे यहां मां कामाख्या दिव्यलोक परियोजना का शिलान्यास करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

    PM मोदी ने कहा, इस बजट में एक बहुत बड़ी योजना की घोषणा हुई है। बीते 10 वर्षों तक हमने हर घर तक बिजली पहुंचाने का अभियान चलाया, अब हम बिजली का बिल जीरो करने के लिए आगे बढ़ रहे हैं। बजट में सरकार ने रूफटॉप सोलर की योजना का ऐलान किया है। इस योजना के तहत शुरुआत में सरकार 1 करोड़ परिवारों को रूफटॉप सोलर लगाने में मदद करेगी। इससे उनका बिल भी जीरो होगा, साथ ही सामान्य परिवार अपने घर पर बिजली पैदा कर उसे बेचकर कमाई भी करेगा।

    10 सालों में देश में रिकॉर्ड संख्या में कॉलेज, युनिवर्सिटी बनें
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, बीते कुछ दिनों में मुझे देश के अनेक तीर्थों की यात्रा करने का अवसर मिला है। अयोध्या में भव्य आयोजन के बाद मैं अब यहां मां कामाख्या के द्वार पर आया हूं। आज मुझे यहां मां कामाख्या दिव्य लोक परियोजना का शिलान्यास करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। असम में आस्था, अध्यात्म और इतिहास से जुड़े सभी स्थानों को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ा जा रहा है। विरासत को संजोने के इस अभियान के साथ ही विकास का अभियान भी तेजी से चल रहा है। बीते 10 वर्षों को देखें तो हमने देश में रिकॉर्ड संख्या में कॉलेज, युनिवर्सिटी बनाए हैं।

    10 साल में परिस्थितियां बदली
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आप भी जानते हैं कि 10 साल पहले असम समेत पूरे पूर्वोत्तर में क्या स्थिति थी। पूरे पूर्वोत्तर में रेल यात्रा और हवाई यात्रा बहुत ही सीमित थी। एक राज्य से दूसरे राज्य में आना-जाना तो छोड़िए, एक जिले से दूसरे जिले में आने-जाने में भी कई घंटे लग जाते थे। इन सारी परिस्थितियों को आज भाजपा की डबल इंजन सरकार ने, NDA की सरकार ने बदला है। हमारे तीर्थ, हमारे मंदिर, हमारे आस्था के स्थान सिर्फ दर्शन करने के स्थल नहीं है, ये हज़ारों वर्षों की हमारी सभ्यता की यात्रा की निशानियां हैं। दुर्भाग्य से आजादी के बाद जिन्होंने लंबे समय तक देश में सरकार चलाई वे भी आस्था के इन पवित्र स्थानों का महत्व समझ नहीं पाए। उन्होंने राजनीतिक लाभ के लिए अपनी ही संस्कृति, अतीत पर शर्मिंदा होने का एक ट्रेंड बना दिया था। कोई भी देश अपने अतीत को ऐसे भूलकर, अपनी जड़ो को काटकर विकसित नहीं हो सकता।”

    हर घर बिजली पहुंचाने का चलाया अभियान
    PM मोदी ने कहा, इस बजट में एक बहुत बड़ी योजना की घोषणा हुई है। बीते 10 वर्षों तक हमने हर घर तक बिजली पहुंचाने का अभियान चलाया, अब हम बिजली का बिल जीरो करने के लिए आगे बढ़ रहे हैं। बजट में सरकार ने रूफटॉप सोलर की योजना का ऐलान किया है। इस योजना के तहत शुरुआत में सरकार 1 करोड़ परिवारों को रूफटॉप सोलर लगाने में मदद करेगी। इससे उनका बिल भी जीरो होगा, साथ ही सामान्य परिवार अपने घर पर बिजली पैदा कर उसे बेचकर कमाई भी करेगा।

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस पर कसा तंज; कहा- 70 साल की आदत इतनी आसानी से नहीं जाएगी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस पर कसा तंज; कहा- 70 साल की आदत इतनी आसानी से नहीं जाएगी

     

    नई दिल्ली -प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद मंगलवार को “भाजपा विरोधी ताकतों” पर कटाक्ष किया और लोगों को उनके “विभाजनकारी” एजेंडे के प्रति आगाह करते हुए कहा कि “70 साल की पुरानी आदत इतनी आसानी से नहीं जा सकती”। एक्स पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री ने एक समाचार क्लिप पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘वे अपने अहंकार, झूठ, निराशावाद और अज्ञानता से खुश हो सकते हैं। लेकिन.. उनके विभाजनकारी एजेंडे से सावधान रहें। 70 साल की पुरानी आदत इतनी आसानी से नहीं जाएगी। साथ ही, इनको आगे कई और झटकों का सामना करने के लिए तैयार रहना होगा।”

    वीडियो क्लिप में, समाचार एंकर को मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़, तीन हिंदी भाषी राज्यों, जहां नवंबर में चुनाव हुए थे, में कांग्रेस की हार के बाद अज्ञात “भाजपा विरोधी ताकतों” की हार पर टिप्पणी करते हुए सुना जा सकता है। उनकी यह टिप्पणी रविवार को भाजपा द्वारा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को करारी शिकस्त देने के बाद आई है।

    राजस्थान में भाजपा ने 199 में से 115 सीटें जीतकर कांग्रेस से सत्ता छीन ली, जबकि सत्तारूढ़ पार्टी कांग्रेस 69 सीटों पर सिमट गई। छत्तीसगढ़ में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने 90 सदस्यीय विधानसभा में 35 सीटें जीतीं, जबकि भाजपा ने 54 सीटें जीतीं। मध्य प्रदेश में, भाजपा ने 230 में से 163 सीटें जीतीं, जबकि कांग्रेस 66 सीटें जीतने में सफल रही।

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया देश की गरीब जनता के लिए बड़ा ऐलान, गरीबों को अलगे पांच साल तक मिलता रहेगा मुफ्त राशन

     

    दुर्ग : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री अन्न योजना के तहत मुफ्त राशन योजना को अगले पांच वर्ष के लिए बढ़ाने का ऐलान करते हुए कहा कि गरीब कल्याण उनकी सबसे पहली प्राथमिकता है।

    श्री मोदी ने आज यहां एक बड़ी चुनावी सभा में यह घोषणा करते हुए कहा कि 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त राशन देने की यह योजना दिसम्बर माह में समाप्त हो रही थी लेकिन अब यह पांच साल बढ़ाई जायेंगी। यह केवल चुनावी घोषणा नही बल्कि यह मोदी की गारंटी है। उन्होने कहा कि इस योजना के तहत रोजी रोटी कमाने घरों से दूर जाने वालों को भी वन नेशन वन राशन कार्ड के जरिए देशभर में खाद्यान्न लेने की सुविधा मिलेगी।

    उन्होने जाति जनगणना को लेकर कांग्रेस का नाम लिए बगैर उस पर निशाना साधते हुए कहा कि सबसे बड़ी जाति गरीब की है जिसके लिए उनकी सरकार ने तमाम योजनाओं शुरू की है। उन्हे डर लग गया है कि गरीब अगर इकठ्ठा हो गए और उनकी तातक बन गई तो उनका क्या होगा। दुकान चलाने के लिए नया नया खेल खेला जा रहा है। गरीब को बांटने और उसे आपस में लड़ाने का खेल शुरू हो रहा है। गरीब की एकता तोड़ने के लिए नए नए षडयंत्र हो रहे है।जातिवाद का जहर घोला जा रहा है। उन्होने लोगो से इस साजिश को एकजुट होकर विफल करने को कहा।

    ओबीसी वर्ग का बड़ा हितैषी बताते हुए श्री मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया। मेडिकल कालेजों में ओबीसी आरक्षण दिया,सबसे अधिक ओबीसी मंत्री उनकी सरकार में है,फिर भी एक ओबीसी प्रधानमंत्री को कांग्रेस के लोग दिन भर पानी पी पी कर गाली देते है। जाति से नफरत है तो इसके लिए पूरे ओबीसी समाज को क्यों गाली देते है।ओबीसी को गाली देना बन्द करना चाहिए।

    उन्होने वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी का नाम लिए बगैर उनकी ओर इशारा करते हुए कहा कि कांग्रेस के एक नेता ने छत्तीसगढ़ के साहू समाज को चोर बता दिया।अदालत ने उन्हे सजा भी सुना दी। सुप्रीम कोर्ट से जेल जाने में थोड़ा मोहलत दे दी है। उन्होने छत्तीसगढ़ का उल्लेख करते हुए कहा कि ईश्वर साहू के बेटे का आखिर क्या गुनाह था।

    श्री मोदी ने ईडी की रायपुर में छापे की कार्रवाई और नगदी की बरामदगी का जिक्र करते हुए कहा कि लोग कह रहे है कि पैसा सट्टेबाजों का है। मीडिया में आ रहा है कि यह उन तक जा रहा हैं। फिर भीड़ से पूछा किन तक तो जवाब आया भूपेश बघेल। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री को बताना चाहिए कि दुबई में बैठे सट्टेबाजों से उनके क्या सम्बन्ध हैं।उन्होने कहा कि इसके बाद से मुख्यमंत्री बौखलाए हुए है,उनके लोग संदेश भेज रहे है कि भाजपा के लोगो से पैसे की बरामदगी करवा दी जायेंगी।धमकी दे रहे है,किसको डरा रहे है। जनता सब कुछ जानती है। उन्होने कहा कि मोदी को तो कांग्रेसी दिनभर गाली देते है,भूपेश बघेल तो केन्द्रीय एजेन्सियों और सुरक्षा बलों को भी गालियां दे रहे है।

    उन्होने कहा कि भ्रष्टाचारियों से हिसाब करने जनता ने मोदी को दिल्ली में बैठाया है,जिसने गरीब को लूटा है उस पर कार्रवाई होकर रहेंगी। उन्होने कहा कि महादेव एप और पीएससी घोटाले की भी जांच होगी।छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने पर आयोग बनाकर ऐसे सभी घोटालों की जांच होंगी और पैसा लूटने वालों को जेल भेजा जायेंगा। सभा को पूर्व मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरूण साव ने भी सम्बोधित किया।