Tag: पेट्रोल पंप लूटने आए लुटेरों ने गार्ड पर चलाई गोलियां

  • पेट्रोल पंप लूटने आए लुटेरों ने गार्ड पर चलाई गोलियां, मौत, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

    You are currently viewing पेट्रोल पंप लूटने आए लुटेरों ने गार्ड पर चलाई गोलियां, मौत, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

    पेट्रोल पंप लूटने आए लुटेरों ने गार्ड पर चलाई गोलियां, मौत, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

     

    अमृतसरः महानगर में पुलिस की ढिलमुल कार्यप्रणाली के चलते चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं आए दिन चोर चोरी लूटपाट जैसी वारदातों को अंजाम देकर आसानी से फरार हो रहे हैं। वहीं, पुलिस पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। ऐसा ही एक मामला रविवार रात जंडियाला गुरु के पास मल्लियां गांव में स्थित पेट्रोल पंप से सामने आया है यहां लूट की नियत से आए लूटेरों ने गार्ड पर गोलियां बरसां दी। पिस्टल दिखा लूटने की कोशिश करने वाले एक लुटेरे की गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका दूसरा साथी मौके से फरार हो गया। बता दें कि यह वही पेट्रोल पंप है, जहां बीते महीने भी लुटेरे 90 हजार रुपए लूट कर ले गए थे।

    यह पूरी घटना वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं, दूसरी तरफ लुटेरे के साथी का भी पता लगाया जा रहा है। हाईवे पर होने के चलते यह पेट्रोल पंप 24 घंटे सर्विस देता है। बीती 14 अक्टूबर को दो मोटरसाइकिल सवारों ने यहां लूट को अंजाम दिया था। पिस्टल व राइफल दिखा लुटेरे यहां से 90 हजार रुपए लूट कर ले गए थे। पुलिस को तब भी सीसीटीवी दी गई थी, लेकिन लुटेरे पुलिस की गिरफ्त से फरार थे।