Tag: पूर्व एडीजीपी के खिलाफ विजिलेंस ने कसा शिकंजा

  • पूर्व एडीजीपी के खिलाफ विजिलेंस ने कसा शिकंजा, आय से अधिक संपत्ति मामले में जांच की शुरू

    पूर्व एडीजीपी के खिलाफ विजिलेंस ने कसा शिकंजा, आय से अधिक संपत्ति मामले में जांच की शुरू

     

    चंडीगढ़ : आय से अधिक संपत्ति मामले में विजिलेंस ने पंजाब के पूर्व एडीजीपी के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार कि विजिलेंस ने राकेश चन्द्रा के न्यू चंडीगढ़ स्थित फार्म हाउस में दबिश दी है। विजिलेंस की टीम के साथ पीडब्ल्यूडी के अधिकारी रमन गोयल भी उनके साथ मौजूद थे । रिटायर एडीजीपी के नयागांव स्थित फार्म हाउस में विजिलेंस की टेक्निकल टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई।

    जानकारी के अनुसार रिटायर ए.डी.जी.पी. राकेश चंद्रा पर जंगलात विभाग की जमीन पर कब्जा करने के आरोप हैं। आपको बता दें कि उनका फार्म हाउस 3 एकड़ जमीन पर बना हुआ है और कहा जा रहा है कि यह जमीन जंगलात विभाग की है जिसपर उन्होंने कब्जा किया हुआ है।