Tag: पुलिस के हाथ लगी सफलता

  • पुलिस के हाथ लगी सफलता, 15 ग्राम हेरोइन सहित एक आरोप गिरफ्तार… पढ़ें पूरी खबर

    You are currently viewing पुलिस के हाथ लगी सफलता, 15 ग्राम हेरोइन सहित एक आरोप गिरफ्तार… पढ़ें पूरी खबर

    Success in the hands of the police, one charge including 15 grams of heroin was arrested… read full news

    पुलिस के हाथ लगी सफलता, 15 ग्राम हेरोइन सहित एक आरोप गिरफ्तार… पढ़ें पूरी खबर

     

    जालंधरः पंजाब में नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस को उस वक्त बड़ी सफलता हाथ लगी, जब पुलिस ने मोटरसाइकिल पर हेरोइन सप्लाई करने जा रहे तस्कर को नाकाबंदी के दौरान दकोहा पुलिस चौकी के प्रभारी मदन सिंह ने रास्ते में ही दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

    इस संबंधी जानकारी देते एसीपी सैंट्रल निर्मल सिंह ने बताया कि रामा मंडी-होशियारपुर रोड पर न्यू दशमेश नगर के मोड़ पर की गई विशेष नाकाबंदी दौरान ए.एस.आई. मदन सिंह ने रामा मंडी की तरफ से नंगल शामा को आ रहे तेज-रफ्तार बाइक सवार व्यक्ति को चैकिंग के लिए रोका, जिसने अपना नाम रविन्द्र सिंह उर्फ राजू घोड़ा पुत्र सुरिन्द्र सिंह निवासी गांव सलेमपुर मसंदा नजदीक पानी वाली टंकी जिला जालंधर बताया। उसकी तलाशी लेने पर उससे 15 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

    पकड़े गए आरोपी के खिलाफ पुलिस ने नशा तस्करी के आरोप में केस दर्ज करके अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया गया ताकि उसके इस गैर कानूनी काम से जुड़े हुए और लोगों का पता लगाया जा सके। राजू घोड़ा के कब्जे से लिए गए मोटरसाइकिल भी जांच की जा रही है।