Tag: पुंछ में वायुसेना के काफिले पर आतंकी हमला

  • पुंछ में वायुसेना के काफिले पर हुए आतंकी हमला मामला: सुरक्षाबलों ने जारी किए दो आतंकियों के स्केच, सूचना देने वाले को मिलेगा इनाम

    पुंछ में वायुसेना के काफिले पर हुए आतंकी हमला मामला: सुरक्षाबलों ने जारी किए दो आतंकियों के स्केच, सूचना देने वाले को मिलेगा इनाम

     

    जम्मू: सुरक्षाबलों ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में 4 मई को भारतीय वायुसेना के वाहन पर हमले के लिए जिम्मेदार दो आतंकवादियों के स्केच जारी किए। 4 मई को पुंछ के सुरनकोट के बकराबल (सनाई) इलाके में आतंकवादियों ने भारतीय वायुसेना के दो वाहनों पर हमला किया था। जिसमें एक जवान शहीद हो गया था।

    अधिकारियों ने बताया, पुलिस ने पूछताछ के लिए अब तक करीब 20 लोगों को हिरासत में लिया है। पुंछ के अलग-अलग इलाकों में बड़े पैमाने पर घेराबंदी और तलाशी अभियान जारी है। जीओसी 16 कोर और एडीजीपी जम्मू सहित सेना तथा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने रविवार को हमले वाली जगह का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया था।

    ऐसा माना जा रहा है कि दो से तीन आतंकवादियों के एक समूह ने शनिवार को भारतीय वायुसेना के काफिले पर हमला किया। अधिकारियों ने बताया कि आतंकियों के बारे में जानकारी देने वाले को पुरस्कृत किया जाएगा और पहचान गुप्त रखी जाएगी। अधिकारियों ने चार मोबाइल नंबर क्रमश: 9541051982, 8082294375, 9541051982 और 8082294375 जारी किए हैं, जिन पर लोग संपर्क कर जानकारी साझा कर सकते हैं।

  • पुंछ में वायुसेना के काफिले पर आतंकी हमला, हमले में सेना के 5 जवान घायल

     पुंछ में वायुसेना के काफिले पर आतंकी हमला, हमले में सेना के 5 जवान घायल

     

    जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर से आतंकियों ने नापाक हमले को अंजाम दिया है. पुंछ जिले में भारतीय वायुसेना के काफिले पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया है. इस हमले में पांच सुरक्षाकर्मी घायल हो गए हैं. स्थानीय राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट ने इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू कर दिया है.

     

    J&K: पुंछ में वायुसेना के काफिले पर आतंकी हमला, 5 जवान घायल

    पुंछ में वायुसेना के काफिले पर आतंकी हमला

    जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर से आतंकियों ने नापाक हमले को अंजाम दिया है. पुंछ जिले में भारतीय वायुसेना के काफिले पर आतंकवादियों ने फायरिंग की है. इस हमले में 5 सुरक्षाकर्मी घायल होने की सूचना है. स्थानीय राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट ने इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू कर दिया है. काफिले में भारतीय वायुसेना की जो गाड़ियां थी उन्हें शाहसितार के पास, जनरल क्षेत्र में एयर बेस के अंदर सुरक्षित कर दिया गया है.

    हमले के बाद आतंकी मौके से फरार हो गए हैं. हालांकि, सर्च ऑपरेशन जारी है. अभी तक कितने भारतीय जवान घायल हुए हैं इसका आंकड़ा सामने नहीं आ पाया है. जानकारी के मुताबिक आतंकियों ने कई राउंड फायरिंग की है. काफिले में जो गाड़ियां चल रही थीं उन पर गोलियों के कई निशान दिख रहे हैं.

    कहां और कितने बजे हुआ हमला?

    सर्च ऑपरेशन में मदद के लिए इलाके में सेना और पुलिस की अन्य टुकड़ियां भेज दी गई हैं. हमला सुनरकोट के सेनाई गांव में हुआ है. सूत्रों के मुताबिक हमला शाम करीब 6:30 बजे हुआ है. हमले के बाद सेना के जवानों ने जवाबी फायरिंग भी की. गौरतलब है कि 25 मई को अनंतनाग-राजौरी-पुंछ लोकसभा क्षेत्र में मतदान होना है.

    बताया जा रहा है कि घायल जवानों को इलाज के लिए उधमपुर के सैनिक अस्पताल ले जाया गया है. डॉक्टर्स की स्पेशल टीम सभी उनका इलाज कर रही है.