पीएम सुरक्षा चूक मामले में बोले केजरीवाल, पंजाब में इस मुद्दे पर हो रही है राजनीति
पणजी: पंजाब में हुई पीएम कीसुरक्षा चूक मामले पर बोलते हुए आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संजोक एवं दिल्ली केमुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक मुद्दे पर राजनीतिक की जा रही है। केजरीवाल ने कहा कि इस मुद्दे पर जिस तरह की राजनीति की जा रही है, वह सही नहीं है। प्रधानमंत्री की सुरक्षा महत्वपूर्ण है, तो आम आदमी की सुरक्षा भी। लेकिन राजनीति दोनों तरफ (भाजपा और कांग्रेस) हो रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच जनवरी को पंजाब के फिरोजपुर में एक रैली में शामिल नहीं हो सके, क्योंकि प्रदर्शनकारियों द्वारा सड़क जाम करने के कारण उनका काफिला फ्लाईओवर में लगभग 20 मिनट तक फंस गया था। उच्चतम न्यायालय ने कथित सुरक्षा उल्लंघन की जांच की अगुवाई के लिए शीर्ष न्यायालय की पूर्व न्यायाधीश इंदु मल्होत्रा को नियुक्त किया है।
केजरीवाल ने कहा, इस मुद्दे पर जिस तरह की राजनीति की जा रही है, वह सही नहीं है। प्रधानमंत्री की सुरक्षा महत्वपूर्ण है, तो आम आदमी की सुरक्षा भी। लेकिन राजनीति दोनों तरफ (भाजपा और कांग्रेस) हो रही है। उच्चतम न्यायालय ने कथित सुरक्षा उल्लंघन की जांच की अगुवाई के लिए शीर्ष न्यायालय की पूर्व न्यायाधीश इंदु मल्होत्रा को नियुक्त किया है।
जिक्रयोग्य है कि 5 जनवरी को पंजाब में सड़क मार्ग से यात्रा कर रहे पीएम मोदी कुछ प्रदर्शनकारियों द्वारा नाकेबंदी के कारण फिरोजपुर जाते समय 15-20 मिनट के लिए एक फ्लाईओवर पर फंस गए थे, इस घटना को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने “बड़ी चूक” करार दिया। जब यह घटना हुई तब प्रधानमंत्री बठिंडा से हुसैनीवाला में राष्ट्रीय शहीद स्मारक जा रहे थे। पंजाब में पीएम की यात्रा में बड़ी सुरक्षा चूक के बाद, उनके काफिले ने बठिंडा हवाई अड्डे पर वापस जाने का फैसला किया।







