Tag: पांच लोगों की मौत

  • धार्मिक स्थल से दर्शन कर वापस लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी खाई में गिरी, पांच लोगों की मौत

    धार्मिक स्थल से दर्शन कर वापस लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी खाई में गिरी, पांच लोगों की मौत

     

     

    मंडी : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक बोरेलो गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, घायलों को मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती करवाया है।

    जानकारी के अनुसार हादसा मंडी जिले के बीएसएल पुलिस थाना के तहत कुशला क्षेत्र में हुआ है। यहां कुछ लोग कमरूनाग मंदिर के दर्शन कर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बोलेरो गाड़ी (एचपी 31-8349) कुशला गांव के समीप पहुंची तो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में बोलेरो सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज नेरचौक में भर्ती करवाया है।

    वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही डीएसपी दिनेश कुमार की अगुआई में बीएसएल पुलिस थाना की टीम और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचकर राहत बचाव कार्य में जुटे रहे, लेकिन अंधेरा होने के कारण राहत बचाव कार्य में परेशानी झेलनी पड़ी।

  • बड़ी खबर; गोलीबारी से फिर दहला ये देश, पांच लोगों की मौत, 18 से अधिक घायल,जानिए पूरी खबर…

    बड़ी खबर; गोलीबारी से फिर दहला ये देश, पांच लोगों की मौत, 18 से अधिक घायल,जानिए पूरी खबर…

     

    न्यूयार्क- अमेरिका के कोलोराडो में एक समलैंगिक नाइट क्लब में गोलीबारी में पांच लोगों की मौत हो गई और 18 घायल हो गए। इस घटना के बारे में कोलोराडो स्प्रिंग्स लेफ्टिनेंट पामेला कास्त्रो ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि एक संदिग्ध हिरासत में है और क्लब क्यू में हुए हमले के बाद घायलों का इलाज किया जा रहा है।

    कास्त्रो ने कहा कि पुलिस को शूटिंग के बारे में आधी रात से पहले शुरुआती फोन कॉल मिला था। अधिकारियों ने क्लब के अंदर एक व्यक्ति का पता लगाया जिसे संदिग्ध माना जा रहा था। उसने हमले के मकसद के बारे में कोई जानकारी नहीं दी और यह कहने से इनकार कर दिया कि शूटिंग में किस तरह के हथियार का इस्तेमाल किया गया था।

    रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक क्लब क्यू ऐसी जगह है जहां केवल बालिग लोग ही जाते हैं। यह लेस्बियन और गे के लिए बनाया गया है। यहां कैरेओके, डीजे का इंतजाम होता है। रात में पार्टी चलती है। बताते चलें कि अमेरिका बीते दिनों यूनिवर्सिटी ऑफ वर्जीनिया में ताबड़तोड़ फायरिंग में तीन लोगों की जान चली गई थी। यहां हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया था।