प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अत्याधुनिक तकनीक से लैस नए संसद भवन का उद्घाटन किया। वहीं, नए संसद भवन की ओर विरोध करने वाले पहलवानों के मार्च से पहले राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
नई संसद के उद्घाटन के लिए लुटियंस दिल्ली में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। नया संसद भवन हाई सिक्योरिटी वाले क्षेत्र में स्थित है। पुलिस द्वारा यहां अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों की तैनाती के अलावा सीसीटीवी कैमरे से लगातार निगरानी की जा रही है। पुलिस ने पहले ही एक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर कहा है कि नई दिल्ली जिले को नियंत्रित क्षेत्र माना जाएगा और वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
किसानों ने गाजीपुर बॉर्डर पर रोके जाने के बाद हटाए बैरिकेड
भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ रविवार को नई दिल्ली में नए संसद भवन की ओर मार्च करने वाले पहलवानों के प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे किसानों ने गाजीपुर बॉर्डर पर रोके जाने के बाद बैरिकेड्स हटा दिए।

दिल्ली में जनपथ रोड पर सीपीआईएमएल कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
पहलवानों को हिरासत में लिए जाने के विरोध में दिल्ली में जनपथ रोड पर सीपीआईएमएल कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी सड़क पर बसों और गाड़ियोंं को रोककर यातायात में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं।








