Kaal became stray animals roaming on the road, Creta car overturned while saving animals, driver died, 3 seriously injured
सड़क पर घूम रहे आवारा पशु बने काल, पशुओं को बचाते हुए क्रेटा कार पल्टी, ड्राईवर की मौत, 3 गंभीर घायल
बरनालाः पंजाब में सरकार जहां काऊ सेस लगाकर लाखों रुपए प्रतिदिन के हिसाब से इकट्ठे कर रही है। परन्तु फिर भी पंजाब की सड़कों पर आवार पशु घूमते नजर आ जाते हैं और कभी-कभी हादसों का कारण भी बनते हैं, जिस कारण कई लोग अपनी जानें गंवा बैठते हैं। ऐसा ही एक मामला शुक्रवार देर रात बरनाला में उस वक्त सामने आया, जब आवारा पशुओं को बचाते हुए एक क्रेटा कार अपनी नियंत्रण खो बैठी, जिससे कार पलट गई। इस हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार कार में बरनाला के 4 युवक सवार थे जिन में कार चालक गगन की मौके पर ही मौत हो गई और तीन गंभीर को डीएमसी लुधियाना रेफर किया गया हैं। थाना सिटी दो के प्रभारी इंस्पेक्टर बलवंत सिंह बलिंग ने बताया कि पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल बरनाला के शव ग्रह में रखवा कर केस की जांच शुरू कर दी हैं।
वहीं हादसे में गुरजीत, कुलजीत और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें लोगों ने उपचार के लिए सिविल अस्पताल बरनाला पहुंचाया गया है। उनकी हालत गंभीर होने के कारण उन्हें इलाज के लिए डीएमसी लुधियाना भर्ती करवाया गया हैं।







