Tag: परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

  • जालंधर में डेंगू के प्रकोप से युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, 2 दिन बाद थी शादी की पहली सालगिरह

    You are currently viewing जालंधर में डेंगू के प्रकोप से युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, 2 दिन बाद थी शादी की पहली सालगिरह

    जालंधर में डेंगू के प्रकोप से युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, 2 दिन बाद थी शादी की पहली सालगिरह

     

    जालंधरः महानगर में बढ़ रहे डेंगू के प्रकोप ने एक ओर युवक की जान ले ली है। मृतक युवक परिवार का इकलौता बेटा था और दो दिन बाद उसकी शादी की पहली सालगिरह थी। मृतक युवक की पहचान गीतांश (24) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गीतांश इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित प्रसिद्ध भगवती टिंबर ट्रेडर्स एवं भवानी टिंबर ट्रेडर्स के मालिक राजीव प्रभाकर का इकलौता बेटा था। युवक की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बता दें कि इससे पहले जिले में डेंगू से 2 मरीजों की मौत हो चुकी है।

    जानकारी अनुसार, कुछ दिन पहले ही गीतांश को डेंगू हुआ था। और उसे उपचार के लिए जालंधर के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। कुछ दिन स्वास्थ्य में सुधार आया, लेकिन अचानक फिर से तबियत खराब होने के चलते गीतांश को लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। यहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। गीतांश का अंतिम संस्कार आज दोपहर 12 बजे किशनपुरा श्मशान घाट में किया जाएगा।