Tag: पढ़ें पूरा मामला

  • Crime : नर्सिंग छात्रा की हत्या, पढ़े पूरा मामला

    You are currently viewing Crime : नर्सिंग छात्रा की हत्या, पढ़े पूरा मामला

    Crime : नर्सिंग छात्रा की हत्या, पढ़े पूरा मामला

    •  बड़ी खबर सामने आई है जहाँ एक युवक ने पहले अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी और फिर उसकी डेड बॉडी की तस्वीर अपने Whatsapp के स्टेटस में लगगा दी।

    यह घटना शुक्रवार की है

    लड़की नर्सिंग की छात्रा थी। जब लड़की के दोस्तों ने यह तस्वीर देखी तो उन्होंने क्रोमपेट पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने इलाके के सभी लॉज और होटलों की तलाशी ली। क्रोमपेट में सीएलसी वर्क्स रोड पर स्थित एक होटल में शव मिला। होटल के कर्मचारियों ने पुलिस को बताया कि केरल के कोल्लम के रहने वाले 20 वर्षीय फौसिया और 20 साल के ही आशिक ने सुबह 10.30 बजे चेक इन किया था

    पुलिस ने इलाके में सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच की

    और आशिक को पास के एक दूसरे होटल से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कहा कि दोनों पांच साल से रिलेशनशिप में थे और उन्होंने गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी। किशोरावस्था में उनके एक बच्चा था और उन्होंने बच्चे को चिकमंगलूर में गोद लेने के लिए दे दिया था। फौसिया क्रोमपेट के एक कॉलेज में नर्सिंग द्वितीय वर्ष की छात्रा थी और न्यू कॉलोनी के एक हॉस्टल में रहती थी। वह पिछले तीन दिनों से कॉलेज नहीं गई थी।

    पुलिस ने कहा

    कि कपल के होटल में चेक इन करने के तुरंत बाद दोनों की आपस में बहस हो गई। फौसिया ने आशिक से उसके फोन में मौजूद उसकी और अन्य महिला की तस्वीरों के बारे में सवाल किया। पुलिस ने कहा कि आशिक ने फौसिया को पहले मारापीटा और फिर अपनी टी-शर्ट से उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने उसके शव की तस्वीर को अपने व्हाट्सएप स्टेटस के रूप में अपलोड किया। कॉलेज में फौसिया के कुछ दोस्तों के पास आशिक का नंबर था। उन्होंने शाम 5 बजे के आसपास यह देखा और पुलिस को फोन किया।

  • दोआबा चौक में एम्बुलैंस चालक को गुस्साए लोगों ने मारे थप्पड़, पढ़ें पूरा मामला

    You are currently viewing दोआबा चौक में एम्बुलैंस चालक को गुस्साए लोगों ने मारे थप्पड़, पढ़ें पूरा मामला

    Angry people slapped the ambulance driver in Doaba Chowk, read the whole matter

    दोआबा चौक में एम्बुलैंस चालक को गुस्साए लोगों ने मारे थप्पड़, पढ़ें पूरा मामला

     

    जालंधर: महानगर के अंतर्गत आते दोआबा चौक में उस वक्त हंगामा हो गया, जब लोगों ने एक एंबुलेंस चालक को मामूली टक्कर के बाद एंबुलेंस से बाहर निकालकर मारपीट की। लोगों ने आरोप लगाया कि एंबुलेंस चालक ने शराब पी रखी है और वह गाड़ी सहित ढंग से नहीं चला रहा था। इसी कारण एक चालक की टक्कर हो गई। हंगामा बढ़ता देख मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

    मिली जानकरी के अनुसार दोआबा चौक से अड्‌डा टांडा फाटक की तरफ जाते हुए श्री देवी तालाब के सामने निजी अस्पताल के एक एम्बुलैंस चालक मामूली टक्कर के बाद लोगों ने एम्बुलैंस के ड्राइवर को बाहर निकाल कर थप्पड़ तक मार दिए। लोगों ने आरोप लगाए कि एम्बुलैंस चालक ने शराब पी हुई है और सही ढंग से नहीं चला रहा था, जिससे बड़ा हादसा भी हो सकता था। इस मौके टांडा रोड पर काफी देर तक हंगामा भी होता रहा, जिसके बाद थाना-8 की पुलिस को सूचित किया गया।

    जानकारी देते मौके पर पहुंचे एएसआई फकीर सिंह ने सारे मामले के बारे में जानकारी हासिल की। लोगों ने पुलिस को शिकायत करते हुए कहा कि ड्राइवर ने शराब पी रखी थी, जिस कारण हादसा हुआ। वहीं एएसआई फकीर सिंह ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं हुआ। धुंध के कारण टक्कर होने लगी थी, लेकिन बचाव हो गया। उल्टा लोगों ने एम्बुलैंस ड्राइवर के पैसे निकाल लिए और उसे बुरा भला कहने लगे। मामले को मौके पर सुलझा दिया गया।