Tag: पटियाला हिंसा मामले पर मान सरकार का बड़ा एक्शन

  • पटियाला हिंसा मामले पर मान सरकार का बड़ा एक्शन, आईजी, एसएसपी सहित चार अफसरों को ड्यूटी से हटाया

    You are currently viewing पटियाला हिंसा पर मान सरकार का बड़ा एक्शन, आईजी, एसएसपी सहित चार अफसरों को ड्यूटी से हटाया

    Man government’s big action on Patiala violence, four officers including IG, SSP removed from duty

    पटियाला हिंसा पर मान सरकार का बड़ा एक्शन, आईजी, एसएसपी सहित चार अफसरों को ड्यूटी से हटाया

     

     

    पटियालाः पटियाला में बीते दिन हुई हिंसा के मामले में पंजाब सरकार की तरफ से सख्त रवैया अपनाते हुए पुलिस मुलाजिमों पर सख्त एक्शन लिया है। मान सरकार ने पटियाला के आईजी राकेश अग्रवाल और एसएसपी नानक सिंह को हटा दिया है। अब मुखविंदर सिंह छीना नए आईजी और दीपक पारिख नए एसएसपी होंगे। सिटी एसपी को हटाकर वजीर सिंह खैहरा को लाया गया है।

    पटियाला हिंसा के बाद सीएम भगवंत मान ने चीफ सेक्रेटरी अनिरुद्ध तिवारी और डीजीपी वीके भावरा की अगुआई में अफसरों को तलब किया था। उन्होंने डीजीपी वीके भावरा पर भी नाराजगी जताई और जिम्मेदार अफसरों पर हाई लेवल इंक्वायरी के आदेश दिए। इसमें पुलिस और प्रशासन की लापरवाही की जांच होगी।

    जानकारी अनुसार, शुक्रवार को पटियाला में स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब शिव सेना के वर्कर खालिस्तानी विरोधी मार्च की तैयारी कर रहे थे, तब खालिस्तानी समर्थक मौके पर पहुंच गए और दोनों गुटों के बीच जबरदस्त झड़प हो गई। इसके बाद पुलिस ने स्थिति पर काबू पाने के लिए हवाई फायरिंग भी की। इस झड़प में 4 लोग जख्मी हुए हैं। बता दें कि एक हफ्ते से टकराव के हालात थे। इसके बावजूद पुलिस ने इसे रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम नहीं किए। इस बारे में इंटेलिजेंस विंग ने पुलिस को इनपुट भी दिए थे, लेकिन पुलिस अफसरों ने इन्हें हल्के में लिया और हालात काबू से बाहर हो गए