पहली बारिश ने खोल दी मंडी कमेटी प्रशासन की पोल,पंजाब सरकार ने ध्यान दिया तो आने वाले समय में और भी बिगड़ सकते है हालात..
महिलाओं के लिए कोई सुलभ शौचालय तक की कोई व्यवस्था नही, जो बने है वह ठेकेदारों के हवाले
गेट से सब्जी मंडी तक हुआ जल भराव
MBD NEWS (सुमेश शर्मा)जालंधरः पंजाब में मानसून पूरी तरह से सक्रिय भी नहीं हुआ और एक बारिश ने मकसूदा मंडी प्रशासन की पोल खोल कर रख दी है। हालात यह है कि मकसूदा मंडी के एंट्री गेट से लेकर अंदर की तरफ जाने वाली सड़क पूरी तरह से जलमग्न हो गई। सड़क पर पानी से लबालब भरा हुआ है। अगर सरकार ने मंडी कमेटी के अधिकारियों पर संज्ञान नही लिया तो आने वाले समय में हालात बद-से बत्तर होते जाएंगे।
मंडी में आने वाले कस्टमरों का कहना है कि मंडी से समान परचेज करने पर हर गाड़ी पर मंडी कमेटी फीस के नाम पर वसूली करती है। लोगो का कहना है कि सुविधाओं के नाम पर यहां पर कोई प्रबंध नही है। सुलभ शौचालय भी प्रयाप्त मात्रा में नही है,जो है वही भी ठेकेदारों के हवाले है। महिलाओं को मंडी में आने पर काफी परेशानी के सामना करना पड़ता है। क्योकिं यहा पर महिलाओं के लिए कोई शौचलाय उपलब्ध नही है। वैसे तो पंजाब सरकार उपभाक्ताओं के बेहतर सुविधा देने के दावे करती है। लेकिन सुविधाओं के नाम पर सरकार के दावों की पोल खुल रही है। दुकानदारों का कहना है कि मंडी के अंदर ढंग से कोई सफाई नही और नही सीवरेज की सफाई होती है,हालात ये है कि हर तरफ गंदगी के अंभार लगा हुआ रास्तों पर चलना मुश्किल हो चुका है पहली बारिश में सड़क तक नजर नही आ रही है।








