Tag: पंजाब विधानसभा सत्र की कल होगी बैठक

  • पंजाब विधानसभा सत्र की कल होगी बैठक, मुख्यमंत्री भगवंत मान गुरबाणी प्रसारण पर लेंगे ऐतिहासिक फैसला

    पंजाब विधानसभा सत्र की कल होगी बैठक, मुख्यमंत्री भगवंत मान गुरबाणी प्रसारण पर लेंगे ऐतिहासिक फैसला

     

     

     
     

    चंडीगढ: पंजाब विधानसभा के बजट सत्र की बैठक 19 जून को दोपहर दो बजे होने जा रही है। इस सत्र के पहले दिन दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी जाएगी। विधानसभा की इस बैठक से पूर्व सुबह 11 बजे पंजाब मंत्रिमंडल की बैठक भी की जानी है। इसके उपरांत 20 जनवरी को सुबह 11 बजे सत्र की कार्रवाई शुरू होगी, जिसमें विधायक कार्य होंगे।

    19 जून को सत्र में जिन दिवंगत आत्माओं को शांति दी जानी है। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, पूर्व मंत्री चौधरी स्वर्णा राम, पूर्व डिप्टी स्पीकर जसवंत सिंह, पूर्व विधायक रुमाल चंद, स्वतंत्रता सेनानी उजागर सिंह, शहीद हवलदार मंदीप सिंह और खिलाड़ी कौर सिंह के नाम शामिल है। 19 जून को विधानसभा सत्र की कार्रवाई शुरू होने से पहले सुबह 11 बजे पंजाब सचिवालय में मंत्री मंडल की बैठक होगी, जिसमें कुछ विधायी बिलों को पारित किया जाएगा और उसे विधानसभा में पारित करने के लिए रखा जाएगा। विधानसभा सत्र के प्रस्तावित कार्यक्रम अनुसार सत्र में प्रश्नकाल और शून्यकाल नहीं होगा। इसे लेकर विपक्ष द्वारा हंगामा किये जाने के आसार है।

    वहीं, भगवंत मान ने ट्वीट में लिखा कि वाहेगुरु के आशीर्वाद से मीटिंग में ऐतिहासिक फैसला लिया जाएगा। समूह संगत की मांग के मुताबिक सिख गुरुद्वारा एक्ट 1925 में नई धारा जोड़ऩे जा रहे हैं ताकि श्री हरिमंदिर साहिब से गुरबाणी का प्रसारण सबके लिए मुफ्त होगा। किसी टेंडर की आवश्यकता नहीं होगी। कल कैबिनेट में और 20 जून को विधानसभा में प्रस्ताव पारित होगा।