Tag: पंजाब में गैंगस्टर दविंदर बंबीहा के गांव का किसान गिरफ्तार

  • पंजाब में गैंगस्टर दविंदर बंबीहा के गांव का किसान गिरफ्तार, हथियार लाइसेंस पाने को खुद करवाई थी घर पर गोलीबारी

    You are currently viewing पंजाब में गैंगस्टर दविंदर बंबीहा के गांव का किसान गिरफ्तार, हथियार लाइसेंस पाने को खुद करवाई थी घर पर गोलीबारी

    Farmer of gangster Davinder Bambiha’s village arrested in Punjab, got himself fired at home to get arms license

    पंजाब में गैंगस्टर दविंदर बंबीहा के गांव का किसान गिरफ्तार, हथियार लाइसेंस पाने को खुद करवाई थी घर पर गोलीबारी

     

    मोगाः दो दिन पहले वंबीहा गांव के किसान के घर पर हुई फायरिंग के मामले में उस वक्त नया मोड़ सामने आ गया है, जब पुलिस ने किसान और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि उक्त किसान और परिवार वालों ने असला लाइसेंस बनवाने के लिए के घर पर गोलियां चलवाईं थीं। पुलिस जांच में भी सामने आया है कि किसी अज्ञात व्यक्तियों ने नहीं बल्कि खुद परिवारों वालों ने ही गोलियां चलाईं थीं।

    जानकारी अनुसार पुलिस के संदेह की सुई किसान त्रिलोचन सिंह के परिवार के आसपास ही घूम रही है। थाना समालसर पुलिस ने जब किसान त्रिलोचन सिंह और उसके बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो वे जल्द ही टूट गए। उन्होंने स्वीकार किया कि उनका घर गांव के बाहर खेतो में है। वे लाइसेंसी हथियार चाहते थे, इसी कारण उन्होंने खुद फायरिंग की।

    जिक्रयोग्य है कि गांव बंबीहा भाई के किसान की पहचान तरलोचन सिंह के रूप में हुई थी, जिसे गोल्डी बराड़ के नाम पर व्हाट्सअप कॉल द्वारा धमकी मिल रही थी। उक्त व्यक्तियों ने तरलोचन से पांच लाख रुपए की फिरौती मांगी थी। इस संबंध में उन्होंने पुलिस को शिकायत भी दी थी। किसान तरलोचन सिंह ने बताया था कि जैसे ही उसने दरवाजा खोला था तो बाहर खड़े हमलावरों ने उसे देखते ही गोलियां चला दी और उसने भाग कर अपनी जान बचाई और पुलिस को घटना की सूचना दी जिसके चलते पुलिस जांच में जुट गई थी।