बठिंडा के थर्मल प्लांट में हुआ भीषण धमाका, 2 यूनिट बंद, पंजाब में गहरा सकता है बिजली संकट
बठिंडा: पंजाब में पिछले कई दिनों से लगातार पड़ रही गर्मी के कारण जहां बिजली की खप्त लगातार बढ़ रही है। वहीं बठिंडा के थर्मल प्लांट से एक बुरी खबर सामने आ रही है, जहां शुक्रवार देर रात अचानक जोरदार धमाका हो गया। जिस कारण थर्मल प्लांट के दो यूनिट बंद हो गए। जिससे पंजाब में अब बिजली संकट गहरा सकता है। बताया जा रहा है कि यह धमाका बठिंडा के लहरा मोहब्बत थर्मल प्लांटों में हुआ।
जानकारी अनुसार शुक्रवार देर रात बठिंडा के लहरा मोहब्बत के थर्मल प्लांट में रात 9 बजे अचानक धमाका हो गया, जिसके साथ पंजाब में बिजली संकट और गहरा होने की संभावना दिखाई दे रही है। धमाका होने से बिजली की पाईपों में राख फलो हो गई जिस कारण बठिंडा थर्मल के 4 यूनिट के ई.एस. पी. गिरने से 2यूनिट बंद हो गए और अब 2 यूनिट ही चल रहे हैं। बता दें कि पैडी सीजन होने के कारण पंजाब पहले से ही बिजली संकट के साथ जूझ रहा है।
जिक्रयोग्य है कि पंजाब में कोयले की कमी होने के कारण पंजाब सरकार ने 1500 करोड़ रुपए का विदेशी कोयला लेकर बिजली की मांग पूरी की है। ऐसे हालात को देखते हुए पंजाब के लोगों को बिजली के लंबे कट का सामना भी करना पड़ सकता है।







