Tag: पंजाब बजट पेशः न नया टैक्स

  • पंजाब बजट पेशः न नया टैक्स, न कोई छूट, विद्यार्थियों को मिलेगा खास तोहफा, होशियारपुर व कपूरथला को मिले दो मेडिकल कालेज

    You are currently viewing पंजाब बजट पेशः न नया टैक्स, न कोई छूट, विद्यार्थियों को मिलेगा खास तोहफा, होशियारपुर व कपूरथला को मिले दो मेडिकल कालेज

    Punjab budget presented: no new tax, no exemption, students will get special gift, Hoshiarpur and Kapurthala get two medical colleges

    पंजाब बजट पेशः न नया टैक्स, न कोई छूट, विद्यार्थियों को मिलेगा खास तोहफा, होशियारपुर व कपूरथला को मिले दो मेडिकल कालेज

     

    चंडीगढ़ः मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा आड विधानसभा में अपना पहला पूर्ण बजट पेश किया गया। इसमें न तो कोई नया टैक्स लगाया गया और न ही किसी तरह की छूट दी गई। चीमा ने अपने बजट भाषण की शुरुआत आम आदमी पार्टी की सरकार की उपलब्धियां गिनाने के साथ की। राज्य के वित्त मंत्री ने बताया कि वित्त वर्ष 2023-24 के लिए पंजाब का बजट 1,96,462 करोड़ रुपए का है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 26% ज्यादा रहा।

    शक्रवार को पेश किए बजट में अपने भाषण दौरान के वित्तमंत्री ने पंजाब के सरकारी स्कूलों के 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए खास योजना रखी गई है। अगर इस कक्षा का कोई बच्चा अच्छा आईडिया देता है तो उसे 2000 रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। वहीं होशियारपुर और कपूरथला में दो नए मेडिकल कालेज बनाने का ऐलान किया गया है। वित्तमंत्री ने इंडस्ट्री के लिए 5 नई स्कीम के साथ-साथ 147 नए मोहल्ला क्लीनिक और होशियारपुर-कपूरथला में नए मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा की। उन्होंने ढाई लाख नौकरियां देने की बात भी कही।

    2022-23 में पंजाब का कुल बजट एक लाख 55 हजार 860 करोड़ रुपए का था। सरकार का सबसे ज्यादा फोकस एजुकेशन और हेल्थ सेक्टर पर रहा। स्कूलों में पहली बार एस्टेट मैनेजर लगाने का ऐलान किया गया जो वहां का रूटीन कामकाज देखेंगे। वित्तमंत्री ने कहा कि एस्टेट मैनेजर लगने के बाद टीचर्स सिर्फ पढ़ाने पर फोकस करेंगे जिससे एजुकेशन का लेवल सुधरेगा।