Tag: पंजाब के हालातों पर गृहमंत्री अमित शाह ने जताई चिंता

  • पंजाब के हालातों पर गृहमंत्री अमित शाह ने जताई चिंता, बोले- केंद्र और राज्य सरकार मिलकर करेगी काम

    You are currently viewing पंजाब के हालातों पर गृहमंत्री अमित शाह ने जताई चिंता, बोले- केंद्र और राज्य सरकार मिलकर करेगी काम

    Home Minister Amit Shah expressed concern over the situation in Punjab, said – Center and state government will work together

    पंजाब के हालातों पर गृहमंत्री अमित शाह ने जताई चिंता, बोले- केंद्र और राज्य सरकार मिलकर करेगी काम

     

    चंडीगढ़ : पंजाब में हो रही हत्याओं और आए दिन बढ़ते अपराधों तथा दिन प्रतिदिन पंजाब में बिगड़ रही कानून व्यवस्था को लेकर देश के गृहमंत्री अमित शाह का बड़ा बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने पंजाब में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर गहरी चिंता जताई है। जानकारी अनुसार अमित शाह ने कहा है कि पंजाब के हालात पर हमारी नजर है। पंजाब में स्थिति को केंद्र सरकार किसी सूरत में आऊट ऑफ कंट्रोल नहीं होने देगी। अमित शाह ने कहा है कि केंद्र और राज्य सरकारें इसमें मिलकर काम करेंगी।

    बता दें कि पिछले कुछ समय से पंजाब में लगातार अपराधों की संख्या बढ़ी है, वहीं आए दिन हो रही हत्याओं और लूटपाट की घटनाओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवलिया निशान लगा दिया है। सिद्धू मूसेवाला, डेरा सच्चा सौदा के भक्त से लेकर हिंदूवादी नेता सुधीर सूरी की हत्या की बड़ी घटनाएं हो चुकी हैं और अब राज्य में खालिस्तानी तत्व भी लगातार सिर उठा रहे हैं। ड्रग्स का कारोबार काफी फल-फूल रहा है जिस कारण आम आदमी पार्टी को काफी विरोध का सामना भी करना पड़ा है। इसके साथ ही कानून व्यवस्था पर कई तरह के सवाल भी उठ रहे हैं। ऐसे में अमित शाह की हालात को कंट्रोल से बाहर न जाने देने की बात साफ कर रही है कि केंद्र सरकार पंजाब के हालात पर पूरी नजर बनाकर चल रही है।