Tag: नही रुका सरकारी पीला पंजा… पढ़ें पूरी खबर

  • जालंधर के लतीफ पुरा में अवैध कब्जों को लेकर पुलिस और लोग हुए आमने-सामने, छावनी में तबदील हुआ इलाका,रोते बिलखते रह गये लोग,नही रुका सरकारी पीला पंजा… पढ़ें पूरी खबर

    You are currently viewing जालंधर में अवैध कब्जों को लेकर पुलिस और लोग हुए आमने-सामने, छावनी में तबदील हुआ इलाका… पढ़ें पूरी खबर

    Police and people came face to face over illegal encroachments in Jalandhar, the area turned into a cantonment… Read full news

    जालंधर के लतीफ पुरा में अवैध कब्जों को लेकर पुलिस और लोग हुए आमने-सामने, छावनी में तबदील हुआ इलाका,रोते बिलखते रह गये लोग,नही रुका सरकारी पीला पंजा… पढ़ें पूरी खबर

     

    रोते बिलखते रहे परिवार पर नहीं रुका सरकार का पीला पंजा

    लसरकारी आदेशों की पालना में लोगों के घर गिराने पहुंचे सरकारी तंत्र के लोग

    ट्रस्ट की कार्रवाई का डटकर किया विरोध

     

     

    जालंधरः महानगर के अंतर्गत आते लतीफपुरा में उस वक्त माहौल पूरी तनावपूर्ण हो गया, जब कोर्ट के आदेशों के बाद अवैध कब्जों को हटाने के लिए आई पुलिस और लोग आमने-सामने हो गए। पुलिस ने सुरक्षा के मद्देजनर पूरे इलाके को छावनी में तबदील कर दिया है और माडल टाऊन को जाने वाले सभी रास्ते ब्लाक कर दिए गए हैं।

    मिली जानकारी के अनुसार लतीफपुरा में अवैध कब्जों को हटाने को लेकर माननीय सुप्रीम कोर्ट के बाद पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के आदेशों पर हो रही इस बड़ी कार्रवाई के दौरान भारी पीएपी के अलावा शहर के विभिन्न पुलिस थानों के करीब 600 पुलिस कर्मचारी और अधिकारी मौजूद है। वहीं लोगों को किसान जत्थेबंदियां भी ट्रस्ट की कार्रवाई का डटकर विरोध कर रहे है, उनका कहना है कि वह पिछले कइ दशकों से इस जमीन पर रह रहें हैं परंतु अब उन्हें घर से बेघर किया जा रहा है। वह लोग मर जाएंगे परंतु अपने घरों को छोड़कर नही जाएंगे। वहीं विरोध कर रहे लोगो को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

    वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने पंजाब की आप सरकार पर आरोप लगाते कहा कि राज्य में आम आदमी की कहीं कोई सुनवाई नही हो रही है। इस दौरान लोग बोले कि कहने को तो आप संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान पंजाब में आम आदमी की सरकार होने के दावे करते हैं, परंतु जमीनी हालात कुछ और ही हैं।