Tag: धमकी देते हुए फरार

  • Pathankot के एक गांव में दिखे दो संदिग्ध युवक, लेबर से खाना बनवाकर खाया, धमकी देते हुए फरार

    You are currently viewing Pathankot के गांव Kot Bhattiyan में दिखे दो संदिग्ध युवक, लेबर से खाना बनवाकर खाया, धमकी देते हुए फरार

    Two suspicious youths seen in Kot Bhattiyan village of Pathankot, cooked food with labor and ate it, then ran away after threatening them.

    Pathankot के एक गांव में दिखे दो संदिग्ध युवक, लेबर से खाना बनवाकर खाया, धमकी देते हुए फरार

     

    • पठानकोटः जिले के अंतर्गत आते गांव कोट भट्टियां में बीते दिन दो संदिग्ध युवक एक फार्म हाऊस पर काम कर रही लेबर के पास पहुंचे, जहां उन्होंने लेबर से खाना बनवाकर खाया और फिर किसी को बताने की सूरत में गंभीर अंजाम भुगतने की चेतावनी देते हुए फरार हो गए। जिसके बाद लेबर द्वारा इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने संदिग्ध युवकों की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि गांव कोट भट्टियां पाकिस्तानी सीमा के साथ सटा हुआ है।

    पठानकोट में दो संदिग्धों के दिखने के बाद पुलिस अलर्ट मोड पर है। - Dainik Bhaskar

    मिली जानकारीके अनुसार जम्मू कश्मीर बॉर्डर के साथ लगते अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर के पास पठानकोट के गांव कोट भट्टियां में अमित कुमार के फार्म हाउस में बीती रात करीब साढ़े नौ बजे काले कपड़े पहने दो संदिग्ध व्यक्तियों ने लेबर से मांगा खाना और कहा खाना बन गया है हम खाना यहीं खाएंगे। फार्म हाउस पर रहने वाले बिहार निवासी महंस ने आर्मी को बताय कि, संदिग्धों ने उसे धमकी दी कि, किसी को कुछ बताया तो इसका अंजाम तुमको भुगतना पड़ेगा, हम अभी दरिया के किनारे से आ रहे है। दोनों के पास पिठू बैग और हथियार भी थे।

    वहीं मामले की जानकारी मिलते ही पंजाब पुलिस हाई अलर्ट पर आ गई है, वहीं पठानकोट पुलिस के तमाम बड़े अधिकारी फोर्स लेकर संदिग्धों की तलाश में जुट गए हैं। पुलिस के अलावा खुफिया एजेंसियां भी इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। फिलहाल दोनों संदिग्ध या उनके बारे में कोई ठोस जानकारी पुलिस के हाथ नहीं लगी है। मौके पर पहुंची पुलिस व बीएसएफ की ओर से संयुक्त रुप से इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है फिलहाल अभी तक पुलिस के हाथ खाली के खाली नजर आ रहे हैं। उन्हें कोई भी सुराग नहीं मिला।