दर्दनाक सड़क हादसाः लकड़ी से भरी Tractor-Trolley से Tempo-Traveller की भीषण टक्कर, दो लोगों की Death, कई घायल
मिली जानकारी के अनुसार, भजन गायक भूपिंदर बब्बल की टीम टैंपो ट्रैवलर में सवार होकर मां वैष्णो देवी के दर्शन कर वापस लौट रही थी। इस दौरान जब टैंपो ट्रैवलर होशियारपुर के गांव बागपुर के पास पहुंचा तो अचानक से अनियंत्रित हो गया और लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गया। टक्कर इतनी भयंकर थी कि इस हादसे में टैंपो ट्रैवलर सवार दो लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जिस वक्त ये हादसा हुआ, उस वक्त टैंपो ट्रैवलर में करीब 12 लोग सवार थे।
उधर, हादसे की सूचना मिलते ही हरियाना थाने के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को इलाज के लिए होशियारपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। घटना में अभी तक दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है साथ ही इस हादसे में क्षतिग्रस्त हुए दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया हैं।







