प्रियंका गांधी वाड्रा को फिर हुई COVID-19 की शिकार, दो महीने में दूसरी बार पॉजिटिव; रिपोर्ट आने के बाद घर में हुईं आइसोलेट
Priyanka Gandhi Vadra tests Covid positive:
Priyanka Gandhi Vadra tests Covid positive: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा को कोरोना वायरस हो गया है। बुधवार (10 अगस्त, 2022) को यह जानकारी उन्होंने टि्वटर के जरिए के दी। उन्होंने बताया, “मैं आज कोरोना पॉजिटिव (फिर से) पाई गई हूं। मैं इस दौरान घर पर आइसोलेट हो रही हूं और सभी प्रोटोकॉल्स का पालन करूंगी।”
उन्हें इससे पहले जून में कोविड टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया था। वाड्रा ने उस वक्त भी माइक्रो ब्लॉगिंग प्लैटफॉर्म के जरिए इस बारे में लोगों को सूचित किया था। बताया था- मुझमें कोरोना के हल्के लक्षण हैं। बकौल प्रियंका कहा, “सभी प्रोटोकॉल्स का पालन करते हुए मैंने खुद को घर पर ही क्वारंटीन कर लिया है। मैं अपने संपर्क में आने वालों से सभी जरूरी सावधानियां बरतने का अनुरोध करूंगी।”







