Tag: देखते ही देखते धंस गया पूरा मोहल्ला

  • हिमाचल में कुदरत का कहर, चंद पलों में आखों के सामने जमींदोज हुए आशियाने, देखते ही देखते धंस गया पूरा मोहल्ला

    You are currently viewing हिमाचल में कुदरत का कहर, चंद पलों में आखों के सामने जमींदोज हुए आशियाने, देखते ही देखते धंस गया पूरा मोहल्ला

    Nature wreaks havoc in Himachal, houses destroyed in front of eyes in a few moments

    हिमाचल में कुदरत का कहर, चंद पलों में आखों के सामने जमींदोज हुए आशियाने, देखते ही देखते धंस गया पूरा मोहल्ला

     

    •  शिमलाः हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश आफत बनकर बरस रही है। रविवार से लगातार हो रही बारिश के चलते लैंडस्लाइड की वजह से एक के बाद एक इमरातें गिर रही हैं। बता दें कि शिमला के कृष्णानगर में भूस्खलन की चपेट में आने से चंद ही पलों में आखों के सामने लोगों के आशियाने जमींदोज हो गए। देखते ही देखते पूरा मोहल्ला ही धंस गया।

    मिली जानकारी के अनुसार, कृष्णानगर के विष्णु मंदिर क्षेत्र में मंगलवार दोपहर को करीब 12 बजे ही दरारें आनी शुरू हो गईं थीं। और शाम 4 बजे के करीब भारी भूस्खलन हुआ। चंद पलों में सात से आठ मकान तबाह हो गए। इनमें कुछ मकान दो और तीन मंजिल के थे। 2014 में 28 करोड़ की लागत से बना नगर निगम शिमला का इकलौता स्लॉटर हाउस भी भूस्खलन में जमींदोज हो गया। बताया जा रहा है कि स्लॉटर हाउस में काम कर रहे दो युवक भूस्खलन में दब गए। दोनों के शव बरामद कर लिए गए हैं। मंगलवार को शिमला में करीब एक दर्जन वाहन भूस्खलन की चपेट में आए हैं। लैंडस्लाइड की वजह से लोगों के घर बिखरे पड़े हैं जिस कारण लोगों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ रही है।

    लोगों को राहत देने के लिए सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पुलिस की टीमें तैनात की गई है। इसके साथ ही ये टीमें रेस्क्यू में भी जुटी हैं। कई शव निकाले जा चुके है जबकि अभी भी शवों की तलाश जारी है। वहीं, शिमला कालका हेरिटेज रेल लाइन के पास लैंडस्लाइड की वजह से रेल की पटरियों के नीचे से पूरी जमीन खिसक गई हैं और पटरियाँ हवा में लटकी हुई दिखाई दे रही हैं।