Tag: दुबई गए युवक की दिल का दौरा पड़ने से मौत

  • दुबई गए युवक की दिल का दौरा पड़ने से मौत, सदमे में परिवार

    You are currently viewing दुबई गए युवक की दिल का दौरा पड़ने से मौत, सदमे में परिवार

    Youth who went to Dubai dies of heart attack, family in shock

    दुबई गए युवक की दिल का दौरा पड़ने से मौत, सदमे में परिवार

     

    • तरनतारनः तरनतारन के अधीन आते गांव वड़िंग सूबा सिंह में उस समय शोक की लहर दौड़ गई, जब यहां के रहने वाले युवक की दुबई में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान जसबीर सिंह (38) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जसबीर सिंह करीब 15 साल पहले अपने घरेलू हालात सुधारने के लिए दुबई गया था, जहां पर वह ट्रक ड्राइवर था। वहीं, मृतक युवक के परिजनों ने भारत सरकार से शव को जल्द से जल्द गांव वापस लाने की अपील की है।

    इस संबंधी जानकारी देते जसबीर सिंह के चचेरे भाई रणजीत सिंह और चाचा बलबीर सिंह ने बताया कि बुधवार देर शाम जब परिवार के सदस्यों को जसबीर सिंह की दिल का दौरा पड़ने से मौत की खबर मिली तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। मृतक के परिवार में 6 साल का बेटा, पत्नी और बुजुर्ग माता-पिता हैं। इस बीच ग्रामीणों ने सरकार से मृतक के परिवार को रोजगार देने की मांग की है।