Tag: दर्दनाक सड़क हादसाः तेज रफ्तार ट्रक चपेट में आने से बाइक सवार भाई-बहन की मौत

  • दर्दनाक सड़क हादसाः तेज रफ्तार ट्रक चपेट में आने से बाइक सवार भाई-बहन की मौत

    You are currently viewing मुल्लापुर-बरनाला में दर्दनाक सड़क हादसाः तेज रफ्तार ट्रक चपेट में आने से बाइक सवार भाई-बहन की मौत

    Traumatic road accident in Mullapur-Barnala: Brother and sister died after being hit by a speeding truck

    मुल्लापुर-बरनाला में दर्दनाक सड़क हादसाः तेज रफ्तार ट्रक चपेट में आने से बाइक सवार भाई-बहन की मौत

     

     

    मुल्लांपुर दाखाः मुल्लापुर-बरनाला जीटी रोड पर शनिवार सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार भाई-बहन की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह हादसा तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने के कारण हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया है।

    जानकारी अनुसार, गुरसेवक सिंह सेखों (28) निवासी गांव दाखा अपनी चचेरी बहन हरप्रीत कौर पत्नी अमरदीप सिंह निवासी रायकोट जो कि अपने मायके घर आई थी, के लैब टैस्ट करवाने के लिए अपने मोटरसाइकिल पर गया था और टैस्ट करवाने के बाद दोपहर 1.35 बजे जब वह रायकोट रोड पर बाजार में आ रहा था तो पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, टक्कर इतनी भयंकर थी कि बाइक सवार भाई-बहन की मौके पर ही मौत हो गई।

    प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आरोपी ट्रक चालक ने ट्रक को भगाने की कोशिश की लेकिन बाजार में उसने एक बोलेरो और एक अन्य गाड़ी को टक्कर मार दी, जिसके बाद आसपास के लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं, पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।