Tag: दम घुटने से दो श्रद्धालुओं की मौत

  • बांके बिहारी मंदिर में मंगला आरती के दौरान दर्दनाक हादसा, दम घुटने से दो श्रद्धालुओं की मौत

    You are currently viewing बांके बिहारी मंदिर में मंगला आरती के दौरान दर्दनाक हादसा, दम घुटने से दो श्रद्धालुओं की मौत

    Tragic accident during Mangala Aarti in Banke Bihari temple, two devotees died due to suffocation

    बांके बिहारी मंदिर में मंगला आरती के दौरान दर्दनाक हादसा, दम घुटने से दो श्रद्धालुओं की मौत

     

    मथुराः मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर बांके बिहारी मंदिर में मंगला आरती के दौरान भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। ठाकुर बांके बिहारी के दर्शनों के लिए उमड़ी भीड़ के कारण बांके बिहारी मंदिर में पैर रखने तक की जगह नहीं थी। जिसके कारण मंदिर परिसर में मौजूद लोगों को सफोकेशन होने लगा। इस दौरान दम घुटने से दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 8 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    घायलों को फिलहाल वृंदावन के 3 अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मरने वालों में एक महिला और एक पुरुष है। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि 50 से ज्यादा लोग बेहोश होकर गिर पड़े। दोनों मृतकों की पहचान निर्मला देवी निवासी नोएडा और वृंदावनवासी राजकुमार निवासी जबलपुर के रूप में हुई है।

    बता दें कि मंगला आरती सुबह के समय की सबसे पहली आरती होती है। यह सुबह 3 या सुबह 4 बजे के आसपास की जाती है। कल जन्माष्टमी पर दिनभर से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी। इस कारण मंगला आरती के समय भी मंदिर परिसर में भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। हालत यह थी कि मंदिर में पैर रखने तक की जगह नहीं थी।

    जिक्रयोग्य है कि  जन्माष्टमी पर हर साल भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन के लिए भारी संख्या में लोगों के आने से भीड़ बढ़ जाती है।  मंदिर में जिस समय हादसा हुआ उस समय डीएम, एसएसपी, नगर आयुक्त समेत पुलिस बल मौजूद था। निजी सुरक्षा कर्मियों ने बेहोश हो रहे श्रद्धालुओं को मंदिर से निकालना शुरू कर दिया। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि भीड़ अधिक होने के कारण श्रद्धालुओं का दम घुटने लगा था। इससे ये घटना हुई है।