तुर्की शिखर सम्मेलन में रूसी प्रतिनिधि से भिड़े यूक्रेनी सांसद, झंडा छीनने के विरोध में जड़ दिए कई घूंसे
अंकारा (उत्तम हिन्दू न्यूज): रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक यूक्रेनी सांसद ओलेक्जेंडर मारिकोव्स्की को तुर्की की राजधानी अंकारा में एक सम्मेलन के दौरान एक अज्ञात रूसी प्रतिनिधि को घूंसे मारते हुए देखा जा सकता है। ये घटना तब हुई जब एक रूसी प्रतिनिधि ने यूक्रेन के सांसद के हाथ से उनके देश का झंडा छीन लिया। फिर तो गुस्से से आगबबूला हुए यूक्रेन के सांसद ने इस रूसी प्रतिनिधि को अच्छा सबक सिखाया।








