भाखड़ा डैम में जलस्तर बढ़ने से पंजाब के लिए बजी खतरे की घंटी, डैंजर लेवल पर पहुंचा भाखड़ा डैम का पानी
नंगल: पंजाब से बड़ी खबर है। मौसम विभाग ने बारिश का जहां अलर्ट जारी किया है, वहीं भाखड़ा डैम में जल स्तर बढ़ने से खतरे की घंटी बज गई है। जिससे पंजाब के लिए एक बार फिर खतरे की घंटी बज गई है।
जानकारी के अनुसार भाखड़ा डैम में पानी का स्तर एक बार फिर बढ़ गया है। डैम में पानी खतरे के निशान से सिर्फ 11 फीट नीचे रह गया है। बताया जा रहा है कि भाखड़ा डैम में पानी का स्तर आज 1669 फीट के करीब पहुंच गया है और डैम में 1680 फीट तक पानी स्टोर किया जा सकता है।
हिमाचल में लगातार हो रही बारिश के कारण डैम में पानी ज्यादा मात्रा में आ रहा है जिस कारण चिंता बढ़ रही है। इसे लेकर विशेषज्ञों का कहना है कि भाखड़ा डैम से थोड़ा-थोड़ा पानी छोड़ कर स्थिती को नियंत्रण में करने की कोशिश की जानी चाहिए।








