Tag: ट्रक की चपेट में आने से तीन स्कूली छात्रों की मौत

  • दसूहा में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आने से तीन स्कूली छात्रों की मौत, एक गंभीर

    You are currently viewing दसूहा में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आने से तीन स्कूली छात्रों की मौत, एक गंभीर

    Traumatic road accident in Dasuha, three school students killed, one serious after being hit by a truck

    दसूहा में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आने से तीन स्कूली छात्रों की मौत, एक गंभीर

     

    दसूहाः होशियारपुर के अन्तर्गत आते दसूहा में उस वक्त दिल-दहला देने वाली घटना सामने आई जब ट्रक की चपेट में आने से 2 मोटरसाइकिल सवार छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो छात्र गंभीर रुप से घायल है। हादसा उस समय हुआ जब चारों छात्र अपने मोटरसाइकिलों पर सवार होकर स्कूल जा रहे थे। इस दौरान एक ट्रक चालक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दसूहा पुलिस ने गंभीर रूप से घायल हुए छात्रों को दसूहा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जालंधर रेफर कर दिया है। वहीं, इलाज के दौरान एक और छात्र की भी मौत हो गई।

    मृतकों की पहचान सुभाष पुत्र रणजीत दास, नवदीप और प्रभदीप पुत्र हरदीप सिंह के रुप में हुई है। बता दें कि, प्रभदीप व नवदीप दोनों सगे भाई थे। गंभीर रूप से घायल की पहचान रोहित पुत्र मनोज कुमार के रुप में हुई है। फिलहाल, पुलिस ने ट्रक चालक को काबू कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    जानकारी अनुसार, यह छात्र रोजाना की तरह दसूहा स्थित डीएवी स्कूल जा रहे थे कि दसूहा-मियाणी ओवरब्रिज पर ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि इस हादसे में 2 छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 2 छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा है कि ट्रक ड्राइवर ने पहले एक स्कूटी को टक्कर मारी थी। हालांकि स्कूटी सवार बाल-बाल बच गई। इसके बाद ट्रक ने बाइक सवार युवकों को चपेट में ले लिया। हादसे में सुभाष व नवदीप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रभदीप व रोहित घायल हो गए। जहां प्रभदीप ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।