Tag: टि्वटर अकाऊंड में इस बदलाव के कारण भी हो सकता है आपका ट्विटर अकाऊंड सस्पेंड

  • टि्वटर अकाऊंड में इस बदलाव के कारण भी हो सकता है आपका ट्विटर अकाऊंड सस्पेंड, एलन मस्क ने जारी की चेतावनी

    नई दिल्ली :  टेस्ला और ट्विटर के प्रमुख एलन मस्क ने कहा है कि अगर कोई ट्विटर यूजर नाम में बदलाव करता है, तो उसका ब्लू टिक अस्थाई रूप से हटा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पहले ट्विटर ने अकाउंट्स के सस्पेंड करने से पहले एक चेतावनी जारी की थी, लेकिन अब व्यापक वेरिफिकेशन शुरू किया जा रहा है तो ऐसे में कोई चेतावनी नहीं दी जाएगी। किसी और के नाम से या पैरोडी अकाउंट इस्तेमाल करने वालों को अब चेतावनी भी नहीं दी जाएगी और उनका अकाउंट हमेशा के लिए बैन कर दिया जाएगा। इसके अलावा एलन मस्क ने यह भी कहा है कि यदि कोई वेरिफाइड अकाउंट अपना नाम बदलता है तो अस्थायी तौर पर उसका ब्लू टिक वापस ले लिया जाएगा।

    एलन मस्क: एक ऐसा वक्त भी आया जब उन्हें दोस्तों से उधार लेना पड़ा - BBC News  हिंदी

    उल्लेखनीय है कि हाल ही में ऐसे कई अकाउंट्स को सस्पेंड भी किया गया है, जो अकाउंट्स किसी और के हैं लेकिन पैरोडी अकाउंट के तौर पर यूज किए जा रहे थे। इतना ही नहीं कई अकाउंट्स तो ऐसे भी हैं, जिन्हें एलन मस्क के नाम और प्रोफाइल फोटो के साथ यूज किया जा रहा था। उन्हें भी सस्पेंड कर दिया गया।