Tag: जालंधर में हिंदू संगठनों ने नगर कीर्तन के चलते वापस ली बंद की काल

  • जालंधर में हिंदू संगठनों ने पीछा कर गायों से भरा ट्रक पकड़ा, ड्राईवर गिरफ्तार

    You are currently viewing जालंधर में हिंदू संगठनों ने पीछा कर गायों से भरा ट्रक पकड़ा, ड्राईवर गिरफ्तार

    Hindu organizations caught a truck full of cows after chasing them in Jalandhar, driver arrested

    जालंधर में हिंदू संगठनों ने पीछा कर गायों से भरा ट्रक पकड़ा, ड्राईवर गिरफ्तार

     

    जालंधरः महानगर के अंतर्गत आते हाईवे पर देर रात रेरू पिंड के पास उस वक्त हंगामा हो गया, जब हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने गायों को ले जा रहे एक ट्रक को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता लुधियाना से ट्रकों का पीछा कर रहे थे। जबकि एक ट्रक ड्राईवर ट्रक सहित फरार होने में कामयाब हो गया है। वहीं पकड़े गए ट्रक चालक को पुलिस के हवाले कर दिया है।

    मिली जानकारी के अनुसार बीती रात हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता लुधियाना से ट्रक का पीछा करते हुए आ रहे थे। उन्होंने फगवाड़ा और जालंधर के कार्यकर्ताओं को भी सूचित कर दिया। रास्ते में ट्रक को हाथ देकर रोकने की कोशिश की गई, लेकिन चालक ने ट्रक नहीं रोका। जब पठानकोट हाईवे पर ट्रक को रोकने के प्रयास किए तो ड्राइवर ने ट्रक डिवाइडर पर चढ़ा दिया। डिवाइडर पर लगी रेलिंग तोड़ डाली।

    कार्यकर्ताओं ने बताया कि ट्रक दो थे और ट्रक में 17 गाय थीं। ट्रक के ड्राइवर ने पहले पीछा कर रहे लोगों को धोखा देने से लिए ट्रक को रामामंडी की तरफ घुमा लिया, लेकिन जब पठानकोट बाइपास पर पहुंचा तो हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने ट्रक के आगे गाड़ियां लगा दी। ड्राइवर ने ट्रक को डिवाइडर पर चढ़ा कर रेलिंग से टकराया। इसके बाद वह ट्रक छोड़ कर भाग गया, लेकिन हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता ने उसे पठानकोट बाइपास से पहले ही पकड़ लिया। ट्रक चालक को पुलिस को हवाले कर दिया गया है।

  • जालंधर में हिंदू संगठनों ने नगर कीर्तन के चलते वापस ली बंद की काल, बोले- बीएमसी चौक पर किया जाएगा थोड़ी देर प्रदर्शन

    You are currently viewing जालंधर में हिंदू संगठनों ने नगर कीर्तन के चलते वापस ली बंद की काल, बोले- बीएमसी चौक पर किया जाएगा थोड़ी देर प्रदर्शन

    In Jalandhar, Hindu organizations called off bandh due to Nagar Kirtan, said – there will be a demonstration at BMC Chowk for a while

    जालंधर में हिंदू संगठनों ने नगर कीर्तन के चलते वापस ली बंद की काल, बोले- बीएमसी चौक पर किया जाएगा थोड़ी देर प्रदर्शन

     

     

    जालंधर: अमृतसर में हिंदू नेता की गोलियां मारकर की गई हत्या के विरोध में जालंधर के हिंदू संगठनों द्वारा की गई बंद की काल को स्थगित कर दिया है। जिक्रयोग्य है कि आज महानगर में प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में नगर कीर्तन निकाला जा रहा है। वहीं हिंदू नेता का कहना है कि वह जालंधर के बीएमसी चौक पर थोड़ी देर के लिए प्रदर्शन करेंगे। वहीं प्रशासन ने शहर में जगह-जगह सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर रखी है।

    इस संबंधी जानकारी देके हुए शिव सेना हिंद के प्रधान ईशान शर्मा ने दी है। उन्होंने कहा कि सभी हिंदू संगठन अमृतसर में है इसलिए अमृतसर बंद है। जालंधर में बी.एम.सी. चौक में थोड़ी देर में प्रदर्शन किया जाएगा। जिक्रयोग्य है कि शुक्रवार को हिंदू नेता सुधीर सूरी की कल अमृतसर में गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी जिसके चलते रोष में आई शिव सेना ने आज पंजाब बंद की कॉल दी थी परंतु जालंधर में पंजाब बंद की कॉल को स्थगित किया गया है।

    आपको बता दें कि जालंधर में अभी ऐसा कुछ नहीं है। जालंधर में श्री गुरु नानक प्रकाश पर्व पर आज नगर कीर्तन निकल रहा है जिसके चलते फिलहाल बंद की कॉल को स्थगित कर दिया गया है लेकिन जालंधर में बी.एम.सी. चौक में थोड़ी देर में प्रदर्शन किया जाएगा।