Tag: जाने क्या है पूरा मामला…

  • सड़क के बीचोबीच पड़ी थी कफन से लिपटी ‘लाश’, अचानक खड़ा हो उठा ‘मुर्दा’, जानें क्या है पूरा मामला…

    सड़क के बीचोबीच पड़ी थी कफन से लिपटी ‘लाश’, अचानक खड़ा हो उठा ‘मुर्दा’, जानें क्या है पूरा मामला…

     

    यूपी के कासगंज में एक युवक ने बीच सड़क खुद के ‘मरने’ का वीडियो शूट करवाया. देखते ही देखते वीडियो वायरल हो गया. इसके बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

     

    सड़क पर पड़ी थी कफन से लिपटी 'लाश', अचानक खड़ा हो उठा 'मुर्दा', सच सामने आया तो पहुंचा सलाखों के पीछे

    रील के चक्कर में पहुंचा जेल.

    उत्तर प्रदेश के कासगंज में इंस्ट्राग्राम रील बनाना एक युवक को भारी पड़ गया. फेमस होने के चक्कर में उसने कुछ ऐसा कर दिया कि उसे सलाखों के पीछे जाना पड़ गया. यहां एक शख्स ने बीच सड़क खुद के ही ‘मरने’ का वीडियो शूट करवाया. रील वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई. आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मामले में आगामी कार्रवाई जारी है.

    मामला जनपद कासगंज के कोतवाली सदर क्षेत्र के राज कोल्ड तिराहे के पास का था. जानकारी के मुताबिक, यहां एक युवक ने फेमस होने के लिए खुद के मरने की नौटंकी करते हुए रील बनाई. इस दौरान वहां मौजूद ट्रैफिक पुलिस मूकदर्शक बनकर खड़ी रही. कई लोग इसका वीडियो बनाने लगे. देखते ही देखते वीडियो वायरल भी हो गया. वीडियो पुलिस तक पहुंचा तो इस पर तत्काल एक्शन लिया गया.

    पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया. यहां से फिर उसे जेल भेज दिया गया. बताया जा रहा है कि यह युवक तरह-तरह की वीडियो बनाकर फेमस होने के लिए सोशल मीडिया पर वायरल करता रहता है. इस बार तो उसने हद ही पार कर दी थी. वह बीच सड़क पर कफन ओढ़कर अर्थी पर लेट गया था. इस दौरान उसके साथी उसका वीडियो शूट करते रहे. थोड़ी देर बाद वह उठकर बैठ गया.

  • मशहूर Travel Agent के Office के बाहर किसानों ने लगाया धरना, जानें क्या है पूरा मामला…

    You are currently viewing मशहूर Travel Agent के Office के बाहर किसानों ने लगाया धरना, जानें क्या है पूरा मामला….

    Farmers staged a protest outside the office of a famous travel agent, know what is the whole matter….

    मशहूर Travel Agent के Office के बाहर किसानों ने लगाया धरना, जानें क्या है पूरा मामला….

    • जालंधरः महानगर में बस स्टैंड के बिल्कुल सामने स्थित एक मशहूर ट्रेवल एजेंट के बाहर किसानों द्वारा धरना लगाया गया है। बताया जा रहा है कि My Travel Agent पर 25 लाख ठगने के आरोप है, जिसकी वजह से किसानों को मजबूरन आज पीड़ितों के हक के धरना लगाना पड़ा है।

    इस संबंधी जानकारी देते हुए पीड़ित परिवार जोकि बरनाला के जोधपुर का रहने वाला है ने बताया कि उक्त ट्रैवल एजेंट से कनाडा का विज़िटर वीज़ा लगवाया था, जिसकी एवज के बदले में उक्त एजेंट ने उनसे करीब 22 लाख से अधिक रूपए ले लिए थे जिसके बाद अन्य दस्तावेज के तहत 25 लाख रुपए ले लिए। बाद उन्हें विदेश जाने के लिए एक वीज़ा दिया गया परिवार जब दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचा तो एंबेसी वालों ने कैंसिल की मोहर लगा दी।

    आरोप है कि एजेंट द्वारा विदेश भेजने के झूठे दस्तावेज तैयार किए गए थे। परिजनों ने कहा कि कई बार एजेंट द्वारा समझौता भी किया लेकिन अभी तक उनके पैसे वापिस नहीं दिए गए। वहीं, इस मामले में भारतीय किसान यूनियन बूटा सिंह बुर्ज ने अन्य किसानों के साथ धरना लगा दिया है।

  • औचक निरीक्षण करने टांडा थाने पहुंचे DIG Jalandhar Range, घर में सो रहे SHO पर सख्त एक्शन, जानें क्या है पूरा मामला…

    You are currently viewing औचक निरीक्षण करने टांडा थाने पहुंचे DIG Jalandhar Range, घर में सो रहे SHO पर सख्त एक्शन, जानें क्या है पूरा मामला….

    DIG Jalandhar Range reached Tanda police station for surprise inspection, strict action was taken against SHO sleeping in the house, know what is the whole matter….

    औचक निरीक्षण करने टांडा थाने पहुंचे DIG Jalandhar Range, घर में सो रहे SHO पर सख्त एक्शन, जानें क्या है पूरा मामला…

    • होशियारपुरः DIG जालंधर रेंज Harmanbir Singh Gill मंगलवार सुबह साढ़े सात बजे के करीब टांडा पुलिस स्टेशन का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। बता दें कि यह निरीक्षण पंजाब पुलिस के ड्यूटी प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के लिए था। इस दौरान DIG ने पाया कि थाने में सिर्फ सहायक मुंशी मौजूद था और उसके पास कोई हथियार भी नहीं था और साथ ही DSP और SHO थाने में नहीं थे। पता चला कि वे घर में सो रहे थे जिस पर SHO को निलंबित कर लाइन हाजिर कर दिया गया।

    बताया जा रहा है कि थाना टांडा में पहुंचे जालंधर रेंज के DIG Harmanbir Singh Gill ने पहले मुंशी के कमरे में पहुंचकर वायरलेस सेट पर कंट्रोल रूम में बातचीत की। इसके बाद DIG गिल ने कंट्रोल रूम में बताया कि तीनों जिलों (जालंधर, कपूरथला और होशियारपुर) के SSP को नोट करवाओ कि मैं आज थाना टांडा में चेकिंग के लिए पहुंचा हूं।

    DIG ने कहा कि सुबह करीब साढ़े सात बजे थाने में सिर्फ सहायक मुंशी बैठा था। सुबह 8 बजे वाली रोल कॉल मिसिंग थी और SHO व DSP Tanda अपने-अपने क्वार्टरों में पाए गए। थाने में मैनपावर बिल्कुल नहीं थी। थाने में एक महिला हवालाती थी, मगर कोई भी महिला मुलाजिम थाने में नहीं थी।

    DIG ने एक्शन लेते हुए कहा कि फिलहाल थाना Tanda के SHO को लाइन हाजिर कर रहा हूं। DSP के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा और SSP होशियारपुर से एक्सप्लेनेशन कॉल की गई है। Gill ने कहा कि मेरे रेंज के हर थाने में ऐसे चेकिंग होती रहेगी और जहां कमी पाई गई, वहां पर कार्रवाई होगी। जो भी अधिकारी रेंज ऑफिस से आए एजेंडे को नहीं मानेगा, उस पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

  • सुभाष गोरिया ने की आत्महत्या की कोशिश, जानें क्या है पूरा मामला…

    You are currently viewing हिन्दू नेता सुभाष गोरिया ने की आत्महत्या की कोशिश, जानें क्या है पूरा मामला…

    Public leader Subhash Goria attempted suicide, know what is the whole matter…
      सुभाष गोरिया ने की आत्महत्या की कोशिश, जानें क्या है पूरा मामला…
     

    जालंधरः हिंदू संगठनों से जुडे नेताओं को धमकियां मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं, पिछले एक महीने से शहर के  नेता सुभाष गोरिया को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। जिसकी शिकायत उन्होंने जालंधर पुलिस कमिश्नर को भी थी। गोरिया ने कहा कि उन्हें लगातार विदेशी नंबर से परिवार समेत जान से मारने की धमकियां मिल रही है। लेकिन कई बार पुलिस अधिकारियों समक्ष पेश होने के बावजूद उनकी सुरक्षा को लेकर कोई प्रबंध नहीं किया। जिसके बाद आज  नेता सुभाष ने अपनी वीडियो बनाकर वायरल कर दी कि वह अपने पूरे परिवार के साथ आत्मदाह करने वाला है। जैसे ही यह वीडियो वायरल हुई तो मौके पर पुलिस ने पहुंच कर उन्हें और उनके परिवार को हिरासत में लिया।

    बता दें कि 23 नवंबर को गोरिया को विदेशी नंबर से कॉल पर जान से मारने की धमकी दी गई, जिसकी शिकायत उन्होंने थाने में करवाई थी। इसके बाद फिर से सोशल मीडिया पर खालिस्तानी रेफरेंडम नामक आईडी से उन्हें जान से मारने की धमकी मिली थी। गोरिया का कहना है कि इतनी बार शिकायत दर्ज करवाने के बाद भी उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई।

  • सिद्धू मूसेवाला के पिता के गनमैन को लगी गोली , पुलिस ने दर्ज किया केस,जानें क्या है पूरा मामला…

     

    थाना सिटी-2 के प्रभारी बलदेव सिंह ने बताया कि गोली जानबूझ कर नहीं बल्कि लापरवाही का नतीजा है। उन्होंने कहा कि नवजोत सिंह के खिलाफ मामला दर्जकर लिया हैं। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

     

    पिता बलकौर सिंह और सिद्धू मूसेवाला।
    पिता बलकौर सिंह और सिद्धू मूसेवाला

    पंजाब के मानसा में एक मैरिज पैलेस में विवाह समागम में पहुंचे सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह के गनमैन से चली गोली दूसरे गनमैन के पेट में जा चली। उसे सिविल अस्पताल मानसा में दाखिल करवाया गया। हालांकि उन्हें बठिंडा रेफर कर दिया है। विवाह समागम में गोली चलने के बाद वहा हड़कंप मच गया। पुलिस ने गोली चलाने वाले मुलाजिम के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया है।

    जानकारी के अनुसार शहर के मानसा केंचियों के पास एक मैरिज पैलेस में शनिवार रात विवाह समागम में बलकौर सिंह गनमैन नवजोत सिंह और गुरजिंदर सिंह के साथ पहुंचे थे। इस दौरान अचानक नवजोत सिंह से गोली चल गई। गोली दूसरे गनमैन गुरजिंदर सिंह के पेट में जा लगी। उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल मानसा में दाखिल करवाया गया और इसके बाद उसे बठिंडा रेफर कर दिया गया। थाना सिटी-2 के प्रभारी बलदेव सिंह ने बताया कि गोली जानबूझ कर नहीं बल्कि लापरवाही का नतीजा है। उन्होंने कहा कि नवजोत सिंह के खिलाफ मामला दर्जकर लिया हैं। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

     

  • ट्रैवल एजेंट के बाद इस मशहूर कॉमेडियन पर लगे विदेश भेजने के नाम प पैसे ठगने का आरोप, जाने क्या है पूरा मामला…

    You are currently viewing ट्रैवल एजेंट के बाद इस मशहूर कॉमेडियन पर लगे विदेश भेजने के नाम प पैसे ठगने का आरोप, जाने क्या है पूरा मामला…

    After the travel agent, this famous comedian was accused of cheating money in the name of sending him abroad, know what is the whole matter…

    ट्रैवल एजेंट के बाद इस मशहूर कॉमेडियन पर लगे विदेश भेजने के नाम प पैसे ठगने का आरोप, जाने क्या है पूरा मामला…

     

    जालंधरः पंजाब में विदेश बेजने के नाम पर लोग ट्रैवल एजेंटों की धोखाधड़ी का लगातार शिकार हो रहे हैं। वहीं, अब महानगर के एक मशहूर कॉमेडियन पर विदेश बेजने के नाम पर 6 लाख रूपए ठगने का आरोप लगा है। मशहूर कॉमेडियन पर आरोप लगाते रस्ता मोहल्ला के रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि उक्त कॉमेडियन ने उसे यूके भेजने के लिए छह लाख रुपए ले लिए और ना तो उसे यूके भेजा और ना ही उसके पैसे वापिस किए।

    पुलिस को दी शिकायत में ठगी का शिकार हुए रस्ता मोहल्ला निवासी नवनीत आनंद ने बताया कि उसने मशहूर कॉमेडियन स्टार को यूके भेजने के लिए छह लाख रुपए दिए थे। काफी समय बीतने के बाद  कॉमेडियन से पूछा तो वह टालमटोल करता रहा ना तो उसने बाहर भेजा और ना ही उसके पैसे वापस किए जिसके बाद उन्होंने थाना तीन की पुलिस को शिकायत दी, पुलिस ने कॉमेडियन पर धोखाधड़ी का पर्चा दर्ज कर लिया है।

    मामले की जानकारी देते नवनीत आनंद ने बताया कि उसने कॉमेडियन से 10 लाख रुपए में डील की थी। जिसमें 6 लाख रुपए पहले ले लिए थे और बाकी के 4 लाख रुपए वीजा लगने के बाद देने थे। नवनीत आनंद ने बताया कि उसने 16 फरवरी 2022 को 1 लाख रुपए अपने पंजाब नेशनल बैंक से कॉमेडियन के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किए और 27 फरवरी 2022 को 2 लाख 70 हजार रुपए उसके भाई वनीत आनंद ने वेस्टर्न यूनियन की तरफ से भेजें और कुछ ही दिनों बाद कॉमेडियन और उसका साथी उसके घर आए।