Tag: जानें क्या है वजह…

  • कनाडा से भारत आने वालों की हो रही सख्त जांच,जानें क्या है वजह…

    कनाडा से भारत आने वालों की हो रही सख्त जांच,जानें क्या है वजह…

     

    नई दिल्ली: कनाडा से भारत आने वाले यात्रियों के लिए हवाईअड्डों पर सुरक्षा जांच को बढ़ा दिया गया है। यह कदम हाल ही में खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू द्वारा एयर इंडिया की उड़ानों को निशाना बनाने की धमकी के मद्देनजर उठाया गया है। कनाडा सरकार ने इस संबंध में एक बयान जारी कर बताया है कि ‘अत्यधिक सावधानी’ बरतते हुए अतिरिक्त सुरक्षा जांच के अस्थाई उपाय किए गए हैं। एयर कनाडा ने भी भारत जा रहे यात्रियों को नोटिफिकेशन जारी कर सूचित किया है कि सुरक्षा जांच में अधिक समय लग सकता है। यात्रियों को फ्लाइट से 4 घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचने की सलाह दी गई है।

    सिख फॉर जस्टिस नामक अलगाववादी समूह ने अक्टूबर में एयर इंडिया की उड़ानों को निशाना बनाने की धमकी दी थी। पन्नू ने सिखों को 19 नवंबर के बाद एयर इंडिया के विमान में यात्रा नहीं करने की हिदायत दी थी। हालांकि, बाद में उसने साफ किया था कि वह धमकी नहीं बल्कि बहिष्कार की बात कर रहा था। ओटावा में भारतीय उच्चायोग ने भी कनाडा सरकार से एयर इंडिया की उड़ानों के लिए अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था करने का अनुरोध किया था।

    अतिरिक्त सुरक्षा जांच के कारण यात्रियों को हवाईअड्डों पर अधिक समय बिताना पड़ रहा है। कुछ यात्रियों ने बताया है कि भारत आने वालों की दो बार स्क्रीनिंग की जा रही है। कनाडा की ट्रांसपोर्ट मंत्री अनिता आनंद ने इस संबंध में बयान जारी कर कहा है कि यह कदम यात्रियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि खालिस्तानी धमकी के मद्देनजर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं और किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

  • पंजाब सरकार ने अपने पांच पूर्व मंत्रियों को जारी किया नोटिस, जानें क्या है वजह…

    पंजाब सरकार ने अपने पांच पूर्व मंत्रियों को जारी किया नोटिस, जानें क्या है वजह…

     

    चंडीगढ़ : पंजाब सरकार (Punjab Government) ने पांच पूर्व मंत्रियों (Former Minister) को सरकारी कोठी खाली करने के लिए नोटिस (Notice) जारी किया है। इसमें बलकार सिंह (Balkar singh, अनमोल गगन मान (Anmol gagan maan) और जिम्पा (Jimpa) सहित उन मंत्रियों के नाम शामिल हैं, जिन्होंने हाल ही में अपने पद से इस्तीफा दिया था। इन मंत्रियों को निर्देश किया गया है कि वह 15 दिनों के भीतर अपनी सरकारी कोठी खाली कर दें। सरकार की ओर से जारी नोटिस में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि इन कोठियों को तत्काल प्रभाव से खाली किया जाए, ताकि नए मंत्रियों को आवास प्रदान किया जा सके।

    पूर्व मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर (Gurmeet singh Meet), चेतन सिंह जौड़ामाजरा, बलकार सिंह, ब्रह्म शंकर जिम्पा और अनमोल गगन मान को सरकारी कोठी खाली करने के लिए कहा गया है।

    नियमों का हवाला दे लिखा गया है- नियमों के मुताबिक, किसी भी कैबिनेट मंत्री (Cabinet Minister) द्वारा पद से हटने के बाद सरकारी रिहायश में अधिक से अधिक 15 दिनों तक रिटेन किया जा सकता है इसलिए आप आवास खाली कर लोक निर्माण विभाग को सौंप दें, ताकि नवनियुक्त मंत्रियों को आवास आवंटित किए जा सकें।

    बता दें कि पंजाब सरकार के मंत्रिमंडल में 5 नए चेहरों को शामिल किया गया है। पंजाब सरकार में तरुण प्रीत सिंह, बरिंदर गोयल, हरदीप मुंडिया, डॉ. रवजोत सिंह और मोहिंदर भगत (Mohinder Bhagat) मंत्री बने हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant singh maan) ने मंगलवार को सभी नए मंत्रियों से मुलाकात की थी। इस दौरान उनसे उनके विभागों की कार्यशैली पर भी चर्चा की गई थी।

    सरकार की ओर से लोकसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन को देखते हुए कैबिनेट (Cabinet) में बदलाव किया गया था। बता दें कि लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी पंजाब की 13 में से सिर्फ 3 सीट पर जीत दर्ज कर पाई थी। अफवाह है कि इस कारण से ही मान सरकार के कैबिनेट में यह बदलाव किया गया।

  • CM भगवंत मान को दिल्ली के अस्पताल में कराया गया भर्ती,जानें क्या है वजह..

     CM भगवंत मान को दिल्ली के अस्पताल में कराया गया भर्ती,जानें क्या है वजह..

     
     0 

    चंडीगढ़  : पंजाब के मुख्यमंत्री मान (CM Maan) की मंगलवार को चंडीगढ़ एयपोर्ट पर अचानक तबीयत बिगड़ (health deteriorated) गई। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए दिल्ली के अपोलो अस्पताल (Hospital) में भर्ती करवाया गया है। वह चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर विमान से उतरे ही थे, तभी उनकी तबीयत खराब हो गई।

     इसके बाद उन्हें पहले CM आवास चंडीगढ़ में लाया गया। वहां उन्हें ड्रिप लगाई गई। इसके बाद CM भगवंत मान को दिल्ली के अपोलो अस्पताल ले जाया गया गया। फिलहाल उनके हेल्थ अपडेट के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। बता दें सीएम मान 13 सितंबर को उस समय दिल्ली गए थे, जब केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली थी। इसके बाद से ही वह दिल्ली में ही रुके हुए थे। साथ ही पार्टी की मीटिंगों और अन्य प्रोग्रामों में शामिल हो रहे थे। सूत्रों के मुताबिक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें चंडीगढ़ में ड्रिप लगाई गई और डॉक्टरों ने उन्हें कुछ दवाइयां भी दीं। इसके बाद उन्हें दिल्ली ले जाया गया। आज उन्हें वैसे भी दिल्ली वापस जाना था, क्योंकि उन्हें दिल्ली में पार्टी की मीटिंग में शामिल होना था।

  • पंजाब की नेशनल हॉकी खिलाड़ी ने की आत्महत्या, भाखड़ा नहर से लाश बरामद,जानें क्या है वजह…

     पंजाब की नेशनल हॉकी खिलाड़ी ने की आत्महत्या, भाखड़ा नहर से लाश बरामद,जानें क्या है वजह…

     

    पटियाला- राष्ट्रीय स्तर की हॉकी खिलाड़ी सुमनदीप कौर ने पटियाला की भाखड़ा नहर में कूदकर खुदकुशी कर ली। जिसकी लाश बरामद कर ली गई है।

    सुमनदीप के पिता जसपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी पंजाब यूनिवर्सिटी में एमए की पढ़ाई कर रही थी। उन्होंने बताया कि उसका बेटा विक्रमजीत सिंह और उसकी पत्नी पिंकी की ओर से सुमनदीप के साथ दुर्व्यवहार किया जाता था। वहीं सुमनदीप के खुदकुशी करने से पहले भी कथित तौर पर उसका भाई और भाभी के साथ झगड़ा हुआ था। पिता की शिकायत पर भाई और भाभी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि सुमनदीप के भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि पिंकी की तलाश की जा रही है।

  • रेलवे 10 फीसदी तक कम कर सकता है वंदे भारत का किराया, जानें क्या है वजह

    रेलवे 10 फीसदी तक कम कर सकता है वंदे भारत का किराया, जानें क्या है वजह

     

     

    नई दिल्ली : सेमी हाई स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन यात्रियों के बीच तेजी से लोकप्रिय हुई है। रेलवे बोर्ड इसको शताब्दी के विकल्प के रूप में देश के कई शहरों के बीच चला रहा है। खबर है कि रेलवे जल्द ही कम दूरी की वंदे भारत ट्रेन का किराया 5 से 10 फीसदी तक कम कर सकता है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि अधिकांश रेलमार्गों पर वंदे भारत ट्रेन की ऑक्यूपेंसी 100 फीसदी है, लेकिन कई मार्गों पर क्षमता से कम यात्रियों के साथ वंदे भारत चल रही है। इसका कारण यह है कि उन रूटों पर पहले से चल रही शताब्दी ट्रेन का किराया वंदे भारत से कम है।

    उदाहरण के रूप में समझें तो नई दिल्ली से देहरादून के बीच शताब्दी एक्सप्रेस के एसी चेयर कार का किराया 905 रुपये है। एक्जीक्यूटिव क्लास का किराया 1405 रुपये है। इस तरह यदि एक्जीक्यूटिव क्लास का किराया जिसमें कैटरिंग चार्ज शामिल है। शताब्दी यह दूरी 6 घंटे 10 मिनट में तय करती है। वहीं, आनंद विहार से देहरादून की दूरी वंदे भारत चार घंटे 45 मिनट में तय करती है, जबकि इसमें एसी चेयर कार का किराया 1065 रुपये है। एक्जीक्यूटिव क्लास का किराया 1890 रुपये (कैटरिंग सहित) है।

    इन रूटों में नहीं बदलेगा किरायारेलवे वंदे भारत के किराए में बैलेंस बनाने के लिए रेलवे इसमें कटौती पर विचार कर रहा है। उन्होंने बताया कि 200 से 300 किलोमीटर की दूरी वाली वंदे भारत के किराये को बनाया जा सकता है। खासतौर पर जिन ट्रेन की ऑक्यूपेंसी कम है। इसके अलावा कम दूरी के बीच चलने वाली नई वंदे भारत में भी यह फार्मूला लागू किया जा सकता है। यह तर्क है कि जिन रेलमार्गों पर भारी मांग है और वंदे भारत ट्रेन हाउसफुल चल रही है उनका किराया यथावत रहेगा।

  • CRPF; छुट्टी पर गए जवानों को सिक्योरिटी बेस पर रिपोर्ट करने का निर्देश,जानें क्या है वजह

    CRPF; छुट्टी पर गए जवानों को सिक्योरिटी बेस पर रिपोर्ट करने का निर्देश,जानें क्या है वजह

     

     

    मणिपुर : पूर्वोत्तर का राज्य मणिपुर हिंसा की आग में जल रहा है। मणिपुर में भड़की हिंसा की आग पर काबू पाने के लिए सरकार ने इंटरनेट बैन करने के साथ ही उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने के आदेश दिए थे। इस बीच चुराचांदपुर में सीआरपीएफ के एक कोबरा कमांडो की हत्या के बाद स्थिति और भी खराब हो गई है। ऐसे में अब छुट्टी पर दगए सीआरपीएफ के जवानों को करीबी सिक्योरिटी बेस में रिपोर्ट करने को कहा है। सीआरपीएफ ने अपने उन जवानों को परिवार के साथ सिक्योरिटी बेस में रिपोर्ट करने को कहा है जो मणिपुर में रहते हैं और अपने होम टाउन छुट्टी पर गए हैं।

    बता दें, सीआरपीएफ के कोबरा कमांडो की हत्या उस वक्त हुई जब वह छुट्टी पर थे। इस दौरान शुक्रवार दोपहर को हमलावरों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। ऐसे में अब सीआरपीएफ के मुख्यालय ने फील्ड कमांडर्स को आदेश जारी किया है कि वह मणिपुर से आने वाले ऑफ ड्यूटी कमांडरों से तुरंत संपर्क करें और उन्हें सिक्योरिटी बेस में आने का मैसेज दें।

    मीडिया के मुताबिक सीआरपीएफ के जवानों के लिए जारी किए गए आदेश के मुताबिक जो भी जवान छुट्टी पर होम टाउन गए हैं वह अगर खुद को असुरक्षित महसूस करते हैं तो तुरंत अपने पास के सिक्योरिटी फोर्स बेस में संपर्क करें। इसके साथ ही मणिपुर और नागालैंड सेक्टर में मौजूद सीआरपीएफ के ऑफिसों से हर संभव मदद उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है।

    बता दें, सीआरपीएफ के जिस कमांडो की हत्या की गई है उसकी पहचान 204वीं कोबरा बटालियन के डेल्टा कंपनी के कॉन्सटेबल चोनखोलन हाओकिप के तौर पर की गई है। जानकारी के मुताबिक हमलवरों ने पुलिस की वर्दी पहनी हुई थी और इसी दौरान गांव में घुस कर उनकी हत्या कर दी गई। बता दें मणिपुर की हिंसा में अब तक 18-20 लोगों की मौत हो गई है जबकि 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। हालांकि कई जगहों पर स्थिति बेहतर होने की खबर भी सामने आ रही है और जिन इलाकों में हालात गंभीर हैं, उन्हें फोर्स काबू में लाने की कोशिश कर रही है।

    इससे पहले शुक्रवार को गृह मंत्री अमित शाह ने हाई लेवल बैठक की थी। इस दौरान वीडियो क़ॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उन्होंने सीएम एन बीरेन सिंह से बात की और हालातों की समीक्षा की।

  • ट्रक ऑपरेटरों का पैदल मार्च निकाल एनएच किया जाम,जानें क्या है वजह…

     ट्रक ऑपरेटरों का पैदल मार्च निकाल एनएच किया जाम,जानें क्या है वजह…

     

     

    बिलासपुर : हिमाचल प्रदेश में एक माह से चल रहा सीमेंट प्लांट विवाद और गहरा गया है। मालभाड़े को लेकर ट्रक ऑपरेटर अब आर-पार की लड़ाई पर उतर आए हैं। सूबे में दो सीमेंट प्लांट बंद करने के विरोध में हजारों ट्रक ऑपरेटर आज पैदल मार्च निकाल रहे हैं।

    इसमें दाड़लाघाट और बरमाणा के करीब 5,000 ट्रक ऑपरेटर शामिल हुए हैं। बिलासपुर के नौणी से उपायुक्त कार्यालय तक 12 किलोमीटर का यह मार्च सुबह 11:30 बजे से शुरू हो गया है। इससे चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर पर जाम लग गया है। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे से यातायात को घागस-जुखाला मार्ग पर डायवर्ट किया गया है। यात्रा करने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।