Tag: जानिए कितनी भारी पड़ेगी आपकी जेब पर…

  • त्यौहारों के सीजन में पड़ी महंगाई की मार; एक बार फिर बढ़ा अमूल ने दूध के दाम, प्रति किलो किया दो रुपये का इजाफा

    त्यौहारों के सीजन में पड़ी महंगाई की मार; एक बार फिर बढ़ा अमूल ने दूध के दाम, प्रति किलो किया दो रुपये का इजाफा

    त्यौहारों के सीजन में पड़ी महंगाई की मार; एक बार फिर बढ़ाए वेरका और अमूल ने दूध के दाम, जानिए कितनी भारी पड़ेगी आपकी जेब पर…

    वेरका 4 महीनों में दूध के रेट 2 बार बढ़ा चुका है इसके पीछे का तर्क यही है कि दूध उत्पादक काफी समय से संघर्ष कर रहे थे उनका दलील थी कि चारा और अन्य चीजें काफी महंगी हो गई है।

    पंजाब
    पंजाब – फोटो : www.verka.coop

    देशभर में वेरका के बाद अब फेमस डेयरी अमूल दूध ने चुपके से दूध के रेट बढ़ा दिए है। जिससे त्योहारों पर आम आदमी का बजट बिगड़ सकता है। शनिवार को कंपनी ने ग्राहकों को एक बड़ा झटका दिया है। दरअसल, अमूल ने बाजार में दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है। नई कीमतें आज से लागू हो गयी है। इससे पहले अमूल दूध के दामों में 17 अगस्त से प्रति लीटर दो रुपये की बढ़ोतरी की गई थी।

    कितने बढ़े दाम

    इससे पहले भी अमूल दूध के दामों में 17 अगस्त से प्रति लीटर दो रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। नए रेट के अनुसार अमूल शक्ति दूध अब 50 रुपये प्रति लीटर, अमूल गोल्ड 62 रुपये प्रति लीटर और अमूल ताजा 56 रुपये प्रति लीटर के दाम पर मिल रहा था।

    त्योहारों के मौसम में वेरका ने एक और झटका दे दिया है। वेरका ने दूध के दाम फिर से बढ़ा दिए हैं। आधा किलो के पैकेट में एक रुपये की बढ़ोतरी की गई है। जबकि किलो में दो रुपये रेट बढ़ गए हैं। नए रेट 16 तारीख से लागू होंगे।
    याद रहे कि वेरका 4 महीनों में दूध के रेट 2 बार बढ़ा चुका है इसके पीछे का तर्क यही है कि दूध उत्पादक काफी समय से संघर्ष कर रहे थे उनका दलील थी कि चारा और अन्य चीजें काफी महंगी हो गई है। ऐसे में दूध के रेट बनाए जाने चाहिए। इसके बाद वेरका की तरफ से काफी समय से मार्केट की स्टडी की गई। जिसके बाद इस दिशा में फैसला लिया गया है।
    वेरका के नए दाम
    गोल्ड 500 एमएल  32  रुपये
    गोल्ड 1 लीटर      63 रुपये
    गोल्ड 1.5 लीटर   93 रुपये
    शक्ति 500 एमएल  29 रुपये
    शक्ति 1 लीटर   57 रुपये
    शक्ति 1.5 लीटर  83 रुपये
    गोल्ड 6 लीटर     360 रुपये
    शक्ति 6 लीटर     323 रुपये