Tag: जताई चिंता

  • पंजाब में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक मामले पर राष्ट्रपति कोविंद ने की पीएम से मुलाकात, जताई चिंता

    पंजाब में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक मामले पर राष्ट्रपति कोविंद ने की पीएम से मुलाकात, जताई चिंता

    President Kovind met the PM on the matter of lapse in the security of the Prime Minister in Punjab, expressed concern

    पंजाब में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक मामले पर राष्ट्रपति कोविंद ने की पीएम से मुलाकात, जताई चिंता

     

    नई दिल्लीः पंजाब दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा में हुई भारी चूक पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने चिंता जताई है और जिसके बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद वीरवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात कर इस मामले पर चिंता जताई और चर्चा की।

    जानकारी अनुसार वीरवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान पंजाब दौरे के समय सुरक्षा में हुई चूक पर चिंता जाहिर की है। दरअसल बुधवार को पाकिस्तानी सीमा से महज 30 किलोमीटर की दूरी पर पंजाब के फिरोजपुर जिले में पीएम मोदी की सुरक्षा में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया था। पीएम सड़क के रास्ते रैली में शामिल होने के लिए पंजाब जा रहे थे। यहां उनके काफिले को प्रदर्शनकारियों ने रोक लिया जिस कारण से लगभग 20 मिनट तक पीएम फ्लाईओवर पर फंसे रहे। इसके बाद आखिरकार आगे का कार्यक्रम रद करना पड़ा और प्रधानमंत्री को दिल्ली वापस लौटना पड़ा।

    गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी, हुसैनीवाला में राष्ट्रीय शहीद स्मारक जाने के लिए पंजाब के बठिंडा पहुंचे थे, उन्हें हेलीकॉप्टर से कार्यक्रम स्थल पर ले जाया जाना था, लेकिन बारिश और खराब दृश्यता के कारण, उन्होंने मौसम साफ होने के लिए लगभग 20 मिनट तक इंतजार किया. ‘जब मौसम में सुधार नहीं हुआ, तो यह फैसला लिया गया कि वह सड़क मार्ग से राष्ट्रीय शहीद स्मारक का दौरा करेंगे, जिसमें दो घंटे से अधिक समय लगेगा।