Tag: चलती ट्रेन पर लटक कर किसी हीरो की तरह स्टंट करना पड़ा महंगा..

  • चंद सेकेंड में मौत के मुंह में समाया युवक,चलती ट्रेन पर लटक कर किसी हीरो की तरह स्टंट करना पड़ा महंगा..

     चंद सेकेंड में मौत के मुंह में समाया युवक,चलती ट्रेन पर लटक कर किसी हीरो की तरह स्टंट करना पड़ा महंगा..

    खन्ना के चांवा पायल स्टेशन के पास चलती ट्रेन से लटककर स्टंट करता एक युवक मौत के मुंह में समा गया।

    चलती ट्रेन पर स्टंट करते हुए हादसे का शिकार हुआ युवक

    खन्ना के चांवा पायल स्टेशन के पास चलती ट्रेन से लटककर किसी हीरो की तरह स्टंट करता एक युवक मौत के मुंह में समा गया। युवक लुधियाना से दिल्ली की तरफ जा रही मालवा एक्सप्रेस की बोगी से बाहर लटका हुआ था। वह बोगी के एक दरवाजे से बाहर लटकर स्टंट दिखा रहा था और उसी बोगी के दूसरे दरवाजे से कुछ युवक उसकी वीडियो बना रहे थे। ट्रेन के चांवा पायल स्टेशन पार करते ही युवक का सिर लाइन के नजदीक लगे खंभे से टकराया और वह चलती ट्रेन से सिर के बल नीचे जा गिरा।ट्रेन से नीचे गिरते ही वह तीन से चार फुट ऊपर उछला और फिर पटरी किनारे जा गिरा। वह चंद सेकेंड में ही मौत के मुंह में समा गया। हादसे के बाद वीडियो बना रहे युवकों ने शोर मचाया तो बोगी में बैठे यात्रियों ने रेलवे कंट्रोल रूम पर सूचना देकर ट्रेन को रुकवाया।

    सूचना पाकर चांवा पायल स्टेशन से जीआरपी के जांच अधिकारी कुलवंत सिंह ने मौके पर आकर शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की शिनाख्त नहीं होने की वजह से पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार करवा दिया गया। जीआरपी को युवक की स्टंट करते समय की वीडियो मिली है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।