Tag: खुद को इनकम टैक्स अधिकारी बता घर में घुसे लुटेरे

  • मालेरकोटला में स्पैशल 26 की तर्ज पर दिया लूट , खुद को इनकम टैक्स अधिकारी बता घर में घुसे लुटेरे, लाखों की नगदी तथा गहने लूट फरार

    You are currently viewing मालेरकोटला में स्पैशल 26 की तर्ज पर दिया लूट , खुद को इनकम टैक्स अधिकारी बता घर में घुसे लुटेरे, लाखों की नगदी तथा गहने लूट फरार

    Loot given on the lines of Special 26 in Malerkotla, robbers entered the house pretending to be income tax officers, looted lakhs of cash and jewelry

    मालेरकोटला में स्पैशल 26 की तर्ज पर दिया लूट , खुद को इनकम टैक्स अधिकारी बता घर में घुसे लुटेरे, लाखों की नगदी तथा गहने लूट फरार

     

    पंजाब में लगातार बढ़ लूटपाट की घटनाओं के कारण जहां लोगों में दहशत पाई जा रही है। वहीं बेखौफ लुटेरे वारदातों को अंजाम देकर आराम से फरार हो जाते हैं। ऐसा ही एक मामला मालेरकोटला में मंगलवार दोपहर को उस व क्त सामने आया , जब कुछ लुटेरे एक घर में खुद को इंनकम टैक्स कर्मचारी बताकर छापामारी करने के लिए घर में घुस गए और वहां से लाखों रुपए का कैश तथा गहने लूट कर फरार हो गए। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    मिली जानकारी के अनुसार मामला जिले के गांव रोडीवाल में मंगलवार को हुआ। इस दौरान 3 लुटेरे बाहर से घर में आते है और खुद को इंकम टैक्स विभाग की ओर से जांच के बारे में कहने लगे। इसके बाद उन्होंने सभी को इकट्ठा किया और सभी के फोन ले लिए ताकि कोई फोन न कर सके। जिसके बाद उन्होंने जांच के लिए घर की अलमारियों और तिजोरियों की चाबियां मांगी। इस दौरान लुटेरों द्वारा परिवार को खूब डराया गया। जिसके बाद वे 10 तोला सोना, 10 तोला चांदी और 3 लाख कैश लेकर भाग गए।

    जिक्रयोग्य है कि 3 लुटेरे फिल्मी स्टाइल में सोना, चांदी और कैश लेकर रफूचक्कर हो गए हैं। गौरतलब है कि सदर थाना अहमदगढ़ के अधीन गांव रोड़ीवाल में एक घर में महिलाएं और बच्चे थे।परिवार ने द्वारा लूट की शिकायत पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी देखने के बाद आरोपियों के स्केच तैयार कर सार्वजनिक कर दिए हैं, ताकि मामले का पता चल सके और पुलिस ने उचित इनाम देने की भी बात कही है।